उड़ीसा खान बन्द

उड़ीसा सरकार ने 128 खानों में खनन प्रचालनों को रोक दिया है जिसमें रोके गए 63 खनन प्रचालन ऐसे हैं जिनमें वैध खनन योजनाखनन की स्कीम, वन स्वीकृति और पर्यावरण स्वीकृति आदि जैसी सांविधिक स्वीकृतियां नहीं मिली हैं ।

उन्होंने बताया कि लौह अयस्क की 21, लौहमैगजीन की 17, ग्रेफाइट की 20, चूनापत्थरडोलोमाइट की 16, क्वार्टज की 13 तथा अन्य कई खनिजों की खानों का प्रचालन रोक दिया गया है ।