विश्व एड्स दिवस पर आज प्रदेश में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
रायपुर, विश्व एड्स दिवस एक दिसम्बर के अवसर पर छत्तीसगढ़ में एड्स के प्रति जन-जागरूकता लाने के लिए राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गये।
छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारियों ने बताया कि विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक दिसम्बर को प्रात: 9 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर से एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें रेडरिबिन क्लब के सदस्यों के अलावा महाविद्यालयीन छात्र उपस्थित रहें। यह रैली पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से शुरू होकर राजकुमार कॉलेज में समाप्त हुई।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. के. पाण्डेय और छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संचालक श्री अजय पाण्डेय ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इसके अलावा जिला स्तर पर भी विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक दिसम्बर को महाविद्यालयों में रैली, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा इस कार्यक्रम के लिए सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को दस-दस हजार रूपए की राशि आबंटित की गई है।
Raipur Comments
21 weeks 9 hours ago
21 weeks 17 hours ago
26 weeks 4 days ago
29 weeks 1 day ago
29 weeks 3 days ago
29 weeks 3 days ago
29 weeks 4 days ago
30 weeks 3 days ago
30 weeks 4 days ago
30 weeks 4 days ago