कुसुमघटा में विद्युत सब-स्टेशन का भूमिपूजन
रायपुर, 07 दिसंबर 2009 छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम कुसुमघटा में एक करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से विद्युत सब-स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के अनेक गांवों को बिजली के कम वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू की अध्यक्षता में आयोजित एक सादगीपूर्ण समारोह में श्रीमती वीणा सिंह ने रविवार को इसका भूमि पूजन किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान श्रीमती वीणा सिंह ने सवा दो लाख रूपये की लागत से आंगनबाड़ी के नवनिर्मित भवन और सवा दो लाख रूपये की लागत से निर्मित झूलाघर का लोकार्पण भी किया।
उन्होंने रेडी टू ईट भोजन सामग्री तैयार करने वाले 20 महिला स्व सहायता समूहों को 21 लाख 67 हजार 161 रूपये और छत्तीसगढ़ महिला ऋण कोष योजनांतर्गत 76 महिला स्व सहायता समूहों को 23 लाख 15 हजार रूपये के चेक प्रदान किये। श्रीमती वीणा सिंह ने किसानों को शाकंभरी योजना के तह्त पांच स्पेयर पंप, 6 पॉवर स्पेयर, चना मटर बीज मिनीकिट और स्प्रिंकलर अनुदान प्रदान किये। इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग द्वारा नि:शुल्क फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। श्रीमती वीणा सिंह ने इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में ग्रामीण अंचल में तेजी से विकास के कार्य हुए हैं, जिसके परिणाम स्वरुप ग्रामीणों को अनेक बुनियादि सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं और उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। श्रीमती सिंह ने 50 बैगा आदिवासी बालिकाओं को 50 सिलाई मशीन और बैगा आदिवासियों को स्व रोजगार हेतु तीन दोना पत्तल मशीनों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि दोना पत्तल मशीन वाले समूहों के लिए शेड निर्माण पर चार लाख रूपये व्यय किये जाएंगे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा इस अवसर पर 50 बच्चों का बाल भोज कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्यारह गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म अदा की गयी। ग्यारह बच्चों का अन्न प्राशन्न कराया गया। कुपोषित बच्चों के इलाज के लिये नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष गोकुल चंद्रवंशी, मंडी अध्यक्ष कुमारी साहू, सरपंच शिवनाथ वर्मा और समाजसेवी आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे। स्थानीय सरपंच श्री शिवनाथ वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
Raipur Comments
21 weeks 9 hours ago
21 weeks 17 hours ago
26 weeks 4 days ago
29 weeks 1 day ago
29 weeks 3 days ago
29 weeks 3 days ago
29 weeks 4 days ago
30 weeks 3 days ago
30 weeks 4 days ago
30 weeks 4 days ago