शासकीय छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के श्री मुकेश कुमार बाघ
गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड के लिए छत्तीसगढ़ से एन.एस.एस. के पांच स्वयं सेवकों का चयन
रायपुर, 08 दिसंबर 2009 छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय सेवा योजना से पांच स्वयं सेवकों का चयन अगले साल नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय परेड के लिए किया गया है। इनमें एक छात्र और चार छात्राएं शामिल हैं। परेड की तैयारी के लिए इनका प्रशिक्षण शिविर नई दिल्ली में आगामी एक जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव और राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संपर्क अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार एन.एस.एस. के स्वयं सेवक के रूप में गणतंत्र दिवस 2010 के राष्ट्रीय परेड के लिए शासकीय महाविद्यालय कवर्धा की कुमारी नीता राजपूत, शासकीय छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर के श्री मुकेश कुमार बाघ, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर की कुमारी निधि कौशिक, के.एम.टी. कन्या महाविद्यालय रायगढ़ की कुमारी दीप्ति गोरख और शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय जशपुर की कुमारी पूनम कुजूर का चयन हुआ है
Raipur Comments
8 weeks 2 days ago
41 weeks 4 days ago
41 weeks 4 days ago
47 weeks 1 day ago
49 weeks 4 days ago
49 weeks 6 days ago
50 weeks 12 hours ago
50 weeks 15 hours ago
50 weeks 6 days ago
51 weeks 22 hours ago