केशकाल क्षेत्र में बॉक्साइट उत्खनन का निर्णय छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम द्वारा
बीस हेक्टेयर जमीन चिन्हांकित
रायपुर, 08 दिसंबर 2009 छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के केशकाल क्षेत्र में बॉक्साइट अयस्क का उत्खनन प्रारंभ होगा। प्रदेश सरकार के उपक्रम छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (सीएमडीसी) ने वहां बॉक्साइट खदान संचालित करने का निर्णय लिया है।
इसके लिए निगम द्वारा क्षेत्र के ग्राम कुदरवाही में 20 हेक्टेयर जमीन चिन्हांकित की गई है। इस प्रस्तावित बॉक्साइट खदान परियोजना क्षेत्र में लगभग तीन लाख टन बॉक्साइट अयस्क के भंडारण का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (सीएमडीसी) के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस क्षेत्र में आगामी लगभग सोलह वर्षों तक बॉक्साइट का उत्खनन किया जा सकेगा। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष पांच-पांच हजार टन, तीसरे और चौथे वर्ष में सात हजार टन और पांचवे वर्ष लगभग दस हजार टन बॉक्साइट अयस्क का उत्खनन किया जाएगा। कुछ साल पहले तक इस क्षेत्र में तीन परियोजनाओं में बॉक्साइट का खनन किया जा रहा था लेकिन नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों के कारण वर्तमान में ये परियोजनाएं बंद हैं।
Raipur Comments
8 weeks 2 days ago
41 weeks 3 days ago
41 weeks 4 days ago
47 weeks 1 day ago
49 weeks 4 days ago
49 weeks 6 days ago
50 weeks 12 hours ago
50 weeks 14 hours ago
50 weeks 6 days ago
51 weeks 22 hours ago