नव नियुक्त चिकित्सकों को 10 दिसम्बर तक कार्य पर उपस्थिति देने के निर्देश
रायपुर, 08 दिसंबर 2009 स्वास्थ्य विभाग द्वारा नव नियुक्त चिकित्सकों को दस दिसम्बर 09 तक पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि नव नियुक्त चिकित्सकों की काऊसिलिंग के बाद 18 नवम्बर को सभी चिकित्सकों के पदस्थापना आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आदेश की प्रति चिकित्सकों को उनके पत्र-व्यवहार के पते पर भेज दिए गए हैं। यदि किसी चिकित्सक को पदस्थापना आदेश की प्रति नहीं मिली है, तो वे स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव के मंत्रालय स्थित कक्ष क्रमांक 125 अथवा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संचालनालय में संयुक्त संचालक डॉ. जयश्री दवे से आदेश की प्रति प्राप्त कर सकते हैं। नव नियुक्त सभी चिकित्सकों को 10 दिसम्बर 09 तक पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए कहा गया है। नियत तिथि तक उपस्थित नहीं होने वाले चिकित्सकों के विरूध्द नियमानुसार कार्यवाही भी की जाएगी।
Raipur Comments
21 weeks 1 day ago
21 weeks 1 day ago
26 weeks 5 days ago
29 weeks 1 day ago
29 weeks 4 days ago
29 weeks 4 days ago
29 weeks 4 days ago
30 weeks 4 days ago
30 weeks 5 days ago
30 weeks 5 days ago