छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनाव 2009 का संशोधित कार्यक्रम जारी
रायपुर, छत्तीसगढ़ में दिसम्बर माह में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण की अधिसूचना मंगलवार एक दिसम्बर को जारी होगी। नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण की अधिसूचना बुधवार दो दिसम्बर को प्रकाशित होगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण में सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक दिसम्बर को किया जाएगा। इसी प्रकार दूसरे चरण के चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण की सूचना दो दिसम्बर को प्रकाशित की जाएगी। प्रथम चरण के चुनाव हेतु मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा एक दिसम्बर को किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण चुनाव के मतदान केन्द्रों की सूची दो दिसम्बर को प्रकाशित की जाएगी। प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नामनिर्देशन पत्र एक दिसम्बर से प्राप्त किए जाएंगे। इसी प्रकार द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु नामनिर्देश पत्र दो दिसम्बर से प्राप्त किए जाएंगे। प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि आठ दिसम्बर रखी गई है, जबकि द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि नौ दिसम्बर निर्धारित की गई है। प्रथम चरण चुनाव हेतु प्राप्त नामनिर्देशन पत्रों की जांच नौ दिसम्बर को और द्वितीय चरण चुनाव हेतु प्राप्त नामनिर्देशन पत्रों की जांच दस दिसम्बर को की जाएगी। प्रथम चरण निर्वाचन हेतु अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 11 दिसम्बर और द्वितीय चरण निर्वाचन हेतु अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 दिसम्बर निर्धारित की गई है।
प्रथम चरण का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन 11 दिसम्बर को किया जाएगा। द्वितीय चरण के उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन 12 दिसम्बर को किया जाएगा। प्रथम चरण का मतदान सोमवार 21 दिसम्बर को सम्पन्न होगा, जबकि द्वितीय चरण का मतदान बुधवार 23 दिसम्बर को सम्पन्न होगा। नगरीय निकाय निर्वाचन के दोनों चरणों की मतगणना तथा निर्वाचन परिणामों की घोषणा रविवार 27 दिसम्बर को की जाएगी।
Raipur Comments
21 weeks 9 hours ago
21 weeks 17 hours ago
26 weeks 4 days ago
29 weeks 1 day ago
29 weeks 3 days ago
29 weeks 3 days ago
29 weeks 4 days ago
30 weeks 3 days ago
30 weeks 4 days ago
30 weeks 4 days ago