नरेगा में एक लाख 17 हजार लोगों को काम

जिले में 2577 कार्य संचालित - रायपुर, 26 जून 2009 - राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले की 914 ग्राम पंचायतों में संचालित 2577 विभिन्न कार्यों में एक लाख 17 हजार से अधिक जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें 67 हजार 521 महिलाएं भी शामिल हैं।

राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में विकासखंड धरसींवा के 24 ग्राम पंचायतों में 24 कार्य संचालित किये जा रहे हैं इनमें 3125 लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है।

इसी प्रकार तिल्दा के 91 ग्राम पंचायतों में 136 कार्यों में 14,725, आरंग के 105 ग्राम पंचायतों में 122 कार्यों में 16115, अभनपुर के 84 ग्राम पंचायतों में 95 कार्यों में 2565, बलौदाबाजार के 65 ग्राम पंचायतों में 95 कार्यों में 11,631, पलारी के 38 ग्राम पंचायतों में 61 कार्यों में 6516, कसडोल के 71 ग्राम पंचायतों में 89 कार्यों में 8,372, बिलाईगढ़ के 74 ग्राम पंचायतों में 90 कार्यों में 8963, सिमगा के 74 ग्राम पंचायतों में 90 कार्यों में 8963 जरूरतमंदों को रोजगार दिया जा रहा है। इसके साथ ही विकासखंड सिमगा के 42 ग्राम पंचायतों में 109 कार्यो में 6467, भाटापारा के 47 ग्राम पंचायतों में 196 कार्यों में 4095, गरियाबंद के 54 ग्राम पंचायतों में 205 कार्यों में 7141, छुरा के 65 ग्राम पंचायतों में 205 कार्यों में 6536, फिंगेश्वर के 63 ग्राम पंचायतों में 176 कार्यों में 1938, मैनपुर के 61 ग्राम पंचायतों में 236 कार्यों में 13,228 और देवभोग के 30 ग्राम पंचायतों में 738 कार्यों में 6576 जरूरतमंदों को काम उपलब्ध कराया जा रहा है।