किसानों को फ्री टेलीफोन सर्विस - रायपुर, 07 दिसंबर 2009 किसानों को खेती-किसानी के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिये बैकुण्ठपुर जिले में नि:शुल्क दूरभाष सेवा प्रारंभ की गई है।
उप संचालक कृषि बैकुण्ठपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान अपनी खेती संबंधी समस्या के निराकरण के लिए दूरभाष क्र. 1551 एवं 1800180155 पर सम्पर्क कर सकते है। बी.एस.एन.एल. के दूरभाष से 1551 पर नि:शुल्क बात हो सकती है। अतिरिक्त फोन के नये नम्बर 1800180155 से किसी भी लैण्ड लाईन फोन एवं मोबाईल से नि:शुल्क बात की जा सकती है।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये उप संचालक कृषि कार्यालय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय या क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है।
Raipur Comments
8 weeks 2 days ago
41 weeks 4 days ago
41 weeks 4 days ago
47 weeks 1 day ago
49 weeks 4 days ago
49 weeks 6 days ago
50 weeks 12 hours ago
50 weeks 15 hours ago
50 weeks 6 days ago
51 weeks 22 hours ago