प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत महाराष्ट्र में ग्रामीण सड़क संपर्क के लिए 200 करोड़ रुपये सहायता अनुदान के रूप में जारी किये

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए महाराष्ट्र को 200,00,00,000 रुपये (200 करोड़ रुपये) की राशि सहायता अनुदान के रूप में जारी की है । यह राशि राज्य में पीएमजीएसवाई के तहत किये जाने वाले कार्यों के लिए भुगतान हेतु महाराष्ट्र ग्रामीण सड़क विकास एजेंसी को सहायता अनुदान के रूप में आरआईडीएफ के तहत नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक) में सृजित विशेष खिड़की से प्रदान की जायेगी।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना देश के ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क मार्ग उपलब्ध कराने वाली 100 प्रतिशत केन्द्र प्रायोजित योजना है । पीएमजीएसवाई 500 या उससे अधिक की जनसंख्या वाले ग्रामीण क्षेत्रों और लगभग 250 या उससे अधिक की जनसंख्या वाले पहाड़ी क्षेत्रों, जनजातीय क्षेत्रों और रेगिस्तानी क्षेत्रों में अच्छी और सभी मौसम के लायक सड़कों द्वारा सभी बस्तियों को संपर्क उपलब्ध कराती है ।