बुनकर शिल्पकार बीमा

भारत सरकार देश में हथकरघा बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना तथा शिल्पकारों के लिए राजीव गांधी शिल्पी स्वास्थ्य बीमा योजना कार्यान्वित कर रही है । स्वास्थ्य बीमा योजना में न केवल बुनकर बल्कि उसकी पत्नी और दो बच्चे भी कवर किए जाते हैं ।

यह योजना सभी पहले से मौजूद रोगों और नए रोगों को कवर करती है। प्रति परिवार वार्षिक सीमा 15000- रूपये है जिसमें से 7500- रूपये ओ.पी.डी. कवर के लिए होते हैं ।

कुल वार्षिक प्रीमियम 896- रूपये सेवा कर 10.3 प्रतिशत की दर से है जिसमें से भारत सरकार द्वारा 809.10 रूपये सेवा कर वहन किया जाता है और 179.20 रूपये का अंश दान हथकरघा बुनकरराज्य सरकार द्वारा किया जाता है ।