राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की स्थापना के समय, नागरिक समाज और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को यह उम्मीद थी कि आयोग देश में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए संस्थागत तंत्र के तौर पर एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने कहा कि 16 वर्षो के बाद किए गये एक आकलन के अनुसार आयोग ने खासतौर पर महिलाओं, बच्चों, हिरासत में हुई मौतों और मानवाधिकार साक्षरता की दिशा में शानदार कार्य किया है।
उपराष्ट्रपति मौ. हामिद अंसारी आज मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कहा कि हालांकि आयोग ने अपने क्षेत्र में काफी बेहतर कार्य को अंजाम दिया है पर राज्य एजेन्सियों द्वारा निर्धारित मानकों और कार्यप्रणालियों के साथ मिलकर और कार्य करने की जरूरत है।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कार्यक्रम में आने हेतु आमंत्रण के लिए न्यायाधीश कपाड़िया को धन्यवाद देते हुए मानवाधिकार समाज के अंतर्राष्ट्रीय संस्थान के प्रयासों और पहलों की भी सराहना की।
Raipur Comments
21 weeks 1 day ago
21 weeks 1 day ago
26 weeks 5 days ago
29 weeks 1 day ago
29 weeks 4 days ago
29 weeks 4 days ago
29 weeks 4 days ago
30 weeks 4 days ago
30 weeks 5 days ago
30 weeks 5 days ago