आज मनाया जाएगा मानव अधिकार दिवस
मुख्यमंत्री ने जनता को शुभकामनाएं दी
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल 10 दिसम्बर को 'अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस' के अवसर पर आम जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. रमन सिंह ने मानव अधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि मानव अधिकार दिवस की अवधारणा तभी सार्थक होगी, जब युध्द, हिंसा और आतंकवाद को समाप्त करने का संकल्प लेकर दुनिया के सभी देश सम्पूर्ण मानवता के हित में शांति और विकास की दिशा में एक साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हमारी महान भारतीय संस्कृति में भगवान महावीर स्वामी सहित अन्य अनेक संत-महात्माओं ने सत्य और अहिंसा पर आधारित 'जियो और जीने दो' के जिस प्रेरणादायक विचार को समाज के सामने रखा था, दुनिया के लिए उससे बड़ा 'मानव अधिकार' और कुछ भी नहीं हो सकता। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आज से 61 वर्ष पहले 10 दिसम्बर 1948 को दुनिया के सभी देशों के लिए मानव अधिकारों की घोषणा की गयी थी और इस दिन से हर साल विश्व मानव अधिकार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था।
- मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने
Raipur Comments
21 weeks 1 day ago
21 weeks 1 day ago
26 weeks 5 days ago
29 weeks 1 day ago
29 weeks 4 days ago
29 weeks 4 days ago
29 weeks 4 days ago
30 weeks 4 days ago
30 weeks 5 days ago
30 weeks 5 days ago