लम्बी दूरी की रेलगाड़ियों में चिकित्सा सुविधा
लम्बी दूरी की सभी गाड़ियों में यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। कुछ लम्बी दूरी की गाड़ियों, जिनका मार्ग में व्यावहारिक ठहराव नहीं है, में एक डॉक्टर को तैनात करने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है।
लम्बी दूरी की सभी यात्री गाड़ियों में प्राथमिक उपचार बॉक्स की व्यवस्था है, जिसमें आवश्यक दवाइयां, और मरहम पट्टी सामग्री विद्यमान रहती है। प्राथमिक उपचार बॉक्स गाड़ी के गार्ड के पास उपलब्ध होते हैं।
इसके अलावा, कई प्रकार की दवाइयां, प्रयोज्य चिकित्सा सामग्रियों सहित उन्नत प्राथमिक उपचार बॉक्स राजधानीशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ियों के ट्रेन अधीक्षक तथा अन्य नामित गाड़ियों के गार्ड के पास मुहैया कराए गए हैं। वे यात्री, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है, की देखभाल के लिए यात्रा कर रहे डॉक्टरों की सेवाओं का भी उपयोग किया जाता है।
फ्रंट लाइन कर्मचारी यथा ट्रेन अधीक्षक, ट्रेन कंडक्टर, चल टिकट परीक्षक इत्यादि को भी प्राथमिक उपचार देने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। यदि आवश्यक हुआ तो गाड़ियों को आपातकाल में मार्ग में उन स्टेशनों पर भी रोका जा सकता है, जहां ठहराव निर्धारित नहीं है। स्टेशन मास्टर के पास स्टेशन के निकट के डॉक्टरों, क्लीनकों और सरकारी तथा निजी अस्पतालों का विवरण होता है ताकि इमरजेंसी में इनकी सेवाओं का उपयोग किया जा सके। इसके अलावा, गाड़ियों में बीमार यात्रियों को इमरजेंसी चिकित्सा देखभाल मुहैया कराने के लिए रेल लाइन के आसपास तथा मार्गवर्ती स्टेशनों में रेल से इतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में एक डाटाबेस भी विकसित किया गया है।
Raipur Comments
21 weeks 9 hours ago
21 weeks 17 hours ago
26 weeks 4 days ago
29 weeks 1 day ago
29 weeks 3 days ago
29 weeks 3 days ago
29 weeks 4 days ago
30 weeks 3 days ago
30 weeks 4 days ago
30 weeks 4 days ago