रायपुर, एक दिसम्बर विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सभी लोगों से इस गंभीर बीमारी के विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं को समझने और इससे बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस बीमारी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों का भी उल्लेख करते हुए इनके निराकरण के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि एड्स पीड़ितों के लिए समाज में मानवीय दृष्टिकोण के साथ संवेदनशीलता और सहृदयता की भी जरूरत है। मुख्यमंत्री ने विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी संदेश में कहा है कि यह बीमारी आज की दुनिया और सम्पूर्ण मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने आई है।
देश और दुनिया के चिकित्सा वैज्ञानिक इस बीमारी के शत-प्रतिशत आसान इलाज के लिए लगातार अनुसंधान में लगे हुए हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि निकट भविष्य में उन्हें इसमें सफलता जरूर मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों को एड्स से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों द्वारा दिए जा रहे सुझावों को गंभीरता से अपनाने का आग्रह किया है। डॉ. रमन सिंह ने एड्स जागरूकता के लिए आम नागरिकों सहित सभी समाज सेवी संगठनों तथा राज्य के गांवों में कार्यरत लगभग 60 हजार मितानिनों सहित स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से भी सक्रिय सहयोग का आव्हान किया है।
Raipur Comments
8 weeks 2 days ago
41 weeks 4 days ago
41 weeks 4 days ago
47 weeks 1 day ago
49 weeks 4 days ago
49 weeks 6 days ago
50 weeks 12 hours ago
50 weeks 15 hours ago
50 weeks 6 days ago
51 weeks 22 hours ago