वन्‍दे मातरम्


सहर्ष वितिव्‍य है कि ‘‘झंकार म्‍यूजिक वर्ल्‍ड पिथौरा’’ के तत्‍वाधान में देशभक्ति पूर्ण सांस्‍कृतिक नाटक ‘वन्‍दे मातरम्’ का मंचन – 26 जनवरी 2010 को शहिद भगत सिंह खेल मैदान पिथौरा में किया जाना है।

पिथौरा एवं आसपास के रंगकर्मियों तथा विभिन्‍न विधाओं में पारंगत पुरूष-महिलाओं, बालक-बालिकाओं एवं युवा कलाकारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा, जिसमें वे अपनी योग्‍यता सिद्ध कर सकेंगे।

उक्‍त कार्यक्रम में सहभागी होंने के इच्‍छुक व्‍यक्ति अपना नाम दिनांक – 02.01.2010 तक निम्‍नांकित संपर्क सूत्रों में लिखवा लेवें तथा दिनांक – 03.01.2010 दिन – रविवार को पूर्वान्‍ह 11:00 बजे कोलता समाज सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में अनिवार्यत: सम्मिलित होवें।