Get Raipur News Enter your email address: -

Akar Bilaspur Samapan - Akar Art camp concludes

Traditional arts and crafts training camp,'Akar'will be held in all district headquarters - Culture Minister, Mr. Agrawal

Bilaspur art training camps Akar concludes

Raipur, June 24, 2009 - To encourage the traditional crafts art of Chhattisgarhi, to create a better environment for the artists and to refine art talent of youth there is particular importance of training. Over the past few years organised by the Department of Culture, Arts training program Akar will be milestone in the development of children's art skill.

पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर ''आकार'' सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होंगे-संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल

बिलासपुर में कला प्रशिक्षण शिविर ''आकार'' का समापन

रायपुर, 24 जून 2009 - छत्तीसगढ़ी की पारंपरिक शिल्प कला को प्रोत्साहित करने, कलाकारों को सृजन के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने और युवाओं की कला प्रतिभा को निखारने के लिए प्रशिक्षण का विशेष महत्व है। संस्कृति विभाग द्वारा पिछले कुछ वर्षों से आयोजित कला प्रशिक्षण कार्यक्रम 'आकार' बच्चों के कलाकौशल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

उक्ताशय के विचार पर्यटन एवं संस्कृति श्री बृजमोहन अग्रवाल ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के राजेन्द्र नगर हाईस्कूल परिसर में संस्कृति विभाग और विपणन विकास केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर निगम बिलासपुर के महापौर श्री विनोद सोनी, छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री श्यामलाल चतुर्वेदी, संस्कृति एवं पुरातत्व आयुक्त श्री राजीव श्रीवास्तव और सीबीएमडी प्रबंधक श्री सुब्रत चाकी भी उपस्थित थे। संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने आगे कहा सभी उम्र के लोगों की टीव्ही चैनल देखने की आदत पड़ी हुई है। टी व्ही दर्शकों की आदत मनोरंजक कार्यक्रम देखने की अधिक होती है, ज्ञानवर्धक चैनल देखने की कम। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए आवश्यक है कि वे अपने खाली समय का सदुपयोग करें और रचनात्मक तथा ज्ञानवर्धक गतिविधियों में ध्यान दें। श्री अग्रवाल ने पारंपरिक शिल्प एवं कलाओं पर आधारित आकार प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसा शिविर है जिसमें उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। हर उम्र के व्यक्ति अपनी कला प्रतिभा में निखार लाने यहां आ सकते हैं।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि आकार कला प्रशिक्षण शिविर में बच्चों के साथ बुजुर्ग भी शामिल हुए। उन्होंने आकार कला प्रशिक्षण शिविर का भविष्य में विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि अब राज्य के सभी 18 जिला मुख्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के अध्यक्ष श्री श्यामलाल चतुर्वेदी ने कहा कि बदलती परिस्थितियों में लोक कलाओं को प्रोत्साहित करने में 'आकार' कला प्रशिक्षण शिविर अहम भूमिका अदा कर रहा है। बच्चे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठायें और अपने साथ छत्तीसगढ़ राज्य का नाम भी रोशन करें।

आकार कला प्रशिक्षण शिविर में बच्चों को 13 विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 12 विधाओं की प्रस्तुति स्टाल के माध्यम से की गई। नृत्य कला का प्रदर्शन मंच में हुआ जिसकी सभी लोंगों ने प्रशंसा की। पानी की समस्या और घटते जल स्तर को बचाने के उपायों का संदेश नृत्य नाटिका के माध्यम से दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अग्रज नाटय दल ने छत्तीसगढ़ के त्यौहारों पर आधारित 'हरेली से होली' तक नृत्य नाटिका सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Related Topics - Akar Art Camp - Aakar - Aakaar - Akaar - Shaping The Art

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.