Get Raipur News Enter your email address: -

Auto Repair Computer Hardware Web Designing Technical Trainng

Technical Training for Unemployed Educated Youth
Apply Before 30 May 2009 in various technical training
ITI Rajnandgaon, ITI Mohla and ITI Dongargarh will impart training
Chhattisgarh Capacity Development Program
National Vocational Training Council (NVTC) certification

Hindi News - ऑटो रिपेयर, कम्प्यूटर हार्डवेयर सहित अन्य तकनीकी प्रशिक्षणों के लिए 30 मई तक आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, मोहला और डोंगरगढ़ आई.टी.आई. में मिलेगा प्रशिक्षण

रायपुर, 14 मई 2009 - शिक्षित बेरोजगारों को पांच विभिन्न संकायों में तकनीकी प्रशिक्षण देने क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव जिले की राजनांदगांव, मोहला और डोंगरगढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं द्वारा 30 मई 2009 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। लघु अवधि के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं को दोपहिया एवं तीन पहिया वाहनों की मरम्मत, घरों में बिजली की वायरिंग, फेब्रिकेशन सहित कम्प्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग एवं वेब डिजाइनिंग जैसे विभिन्न रोजगारमूलक संकायों में तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा। संस्थाओं में प्रवेश के लिए तीन जून 2009 को काउंसिलिंग की जाएगी।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, राजनांदगांव के नोडल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण में राजनांदगांव औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में ऑटोमोटिव रिपेयरिंग, इलेक्ट्रिकल, फेब्रिकेशन एवं सूचना प्रौद्योगिकी के बारह पाठयक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। डोंगरगढ़ आई.टी.आई. में इलेक्ट्रिकल एवं सूचना प्रौद्योगिकी के तीन तथा मोहला आई.टी.आई. में इलेक्ट्रिकल संकाय के दो पाठयक्रमों में प्रशिक्षुओं को प्रवेश दिया जाएगा। सभी संस्थाओं में निर्धारित शैक्षणिक अर्हताओं में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। ऑटोमोटिव रिपेयरिंग संकायों के पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इलेक्ट्रिकल एवं फेब्रिकेशन संकायों के पाठयक्रमों में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण प्रशिक्षु प्रवेश ले सकते हैं। सूचना एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित पाठयक्रम में प्रवेश के लिए दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गयी है।

इस प्रशिक्षण के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति तथा महिला आवेदकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रवेश शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, नि:शक्तजन एवं गरीबी रेखा श्रेणी के आवेदकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने पर परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

इस प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रशिक्षुओं को निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.व्ही.टी.) द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.