स्कूल शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने दी बारहवीं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई
रायपुर, 25 मई 2009 - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2009 तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल व्यावसायिक परीक्षा 2009 में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके परिवारजनों एवं गुरूजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत का फल उन्हें मिला है। छात्र-छात्राओं की सफलता में उनके गुरूजनों और परिजनों का भी योगदान शामिल है। श्री अग्रवाल ने कहा कि स्कूल शिक्षा के बाद ये विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न पाठयक्रमों में प्रवेश लेंगे तो उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाएगी। बेहतर भविष्य के निर्माण में उच्च शिक्षा का स्थान महत्वपूर्ण होता है। युवा छात्र-छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा भविष्य की दिशा तय करती है। श्री अग्रवाल ने इन परीक्षाओं में अनुत्ताीर्ण छात्र-छात्राओं को अधिक लगन से पढ़ाई करने की समझाईश दी। स्कूल शिक्षा मंत्री ने गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बारहवीं परीक्षा का बेहतर नतीजा आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
Comments
Post new comment