Get Raipur News Enter your email address: -

Chhattisgarh Agriculturist Farmers benefit before 30 June 2009

Cash for paddy including all crops and seed supply time - the limit set June 30

Average value of Kodo seed will be Rupees 800 per quintal

Seed exchange under Akti Beej Samvardhan scheme (Akti seed enhancement scheme)

धान सहित सभी फसलों के लिए नगद राशि और बीज प्रदाय की समय-सीमा 30 जून निर्धारित

कोदो बीज का औसत मूल्य 800 रूपए प्रति क्विंटल होगा

अक्ती बीज संवर्धन योजना के तहत बीज अदला-बदली

रायपुर, 24 जून 2009 - छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में उगाई जाने वाली लघु धान्य फसल कोदो के बीज किसानों को आठ सौ रूपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेंगे। राज्य शासन ने कोदो बीज का औसत मूल्य निर्धारित कर अक्ती बीज संवर्धन योजना के तहत बीज अदला-बदली में किसानों को उपलब्ध करने का निर्णय लिया है। कोदो फसल के लिए नगद राशि की अंतिम तिथि एवं बीज प्रदाय की समय-सीमा 10 जुलाई 2009 तक नियत की गई है। राज्य शासन ने कृषि विभाग द्वारा मंत्रालय से इस संबंध में 'कृषक समग्र विकास योजना' के क्रियान्वयन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये हैं।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि चालू खरीफ मौसम में धान, कोदो एवं सोयाबीन फसलों के लिए नगद राशि की अंतिम तिथि एवं बीज प्रदाय की समय सीमा 15 जून 2009 निर्धारित की गई थी। मानसून में विलंब होने के कारण किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कृषक समग्र विकास योजना के तहत कोदो को छोड़कर खरीफ मौसम की सभी अन्य फसलों के लिए नगद राशि की अंतिम तिथि एवं बीज प्रदाय की समय-सीमा को 15 दिन बढ़ाकर 30 जून किया गया है। उन्होंने बताया कि कोदों का समर्थन मूल्य घोषित न होने के कारण राज्य सरकार द्वारा कृषि उपज मण्डी समिति से मिली जानकारी और संचालनालय कृषि के प्रस्ताव पर चालू खरीफ मौसम के लिए कोदों बीज का औसत मूल्य 800 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। साथ ही कोदों के लिए बीज प्रदान करने हेतु नगद राशि की अंतिम तिथि और समय सीमा 15 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई 2009 कर दी गई है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.