Get Raipur News Enter your email address: -

Chhattisgarh Ayurveda Village

Ayurveda Village expansion plan
Now, 121 villages will be made Ayurveda Village
Ayurvedic medicine is to store in Chhattisgarh
Ayurvedic medicine use of the information will be given to villagers

आयुर्वेद ग्राम योजना का विस्तार
अब 121 गांवों को बनाया जाएगा आयुर्वेद ग्राम
छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक औषधियों का भंडार है
आयुर्वेदिक औषधियों के उपयोग की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी
रायपुर, 27 मई 2009 - राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए एक वर्ष पहले शुरू की गई आयुर्वेद ग्राम योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने आज बताया कि वित्तीय वर्ष 2008-09 में प्रदेश में 25 गांवों में प्रायोगिक तौर पर आयुर्वेद ग्राम योजना लागू की गई थी, उसके अच्छे परिणामों को देखते हुए वर्ष 2009-10 में इस योजना को 121 गांवों में विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए विभागीय बजट में एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आयुर्वेदिक औषधियों का भंडार है, लेकिन इसके उपयोग की जानकारी लोगों को नहीं होने के कारण इसका समुचित लाभ उन्हें नहीं मिल पाता। जंगलों में सहज रूप से रूप से उपलब्ध आयुर्वेदिक औषधियों के उपयोग की जानकारी देने के लिए यह योजना गत वर्ष राज्य के पच्चीस गांवों में लागू की गई थी, इसके बेहतर परिणाम मिलने के कारण इस योजना को 121 गांवों में विस्तारित किया जा रहा है।

श्री अग्रवाल ने बताया कि यह योजना जनभागीदारी पर आधारित है। इसके तहत गांवों के पंच-सरपंच और बुजुर्गों के सहयोग से आयुर्वेदिक औषधियों के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रावधानित एक करोड़ रूपए की राशि से 121 गांवों में दीवार लेखन, पम्पलेट और सभाएं लेकर गांवों के आस-पास उपलब्ध आयुर्वेदिक औषधियों के उपयोग की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।

योजना के तहत आयुर्वेदिक औषधियों का संरक्षण और संवर्ध्दन भी किया जाएगा। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा इसमें ग्रामीणों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.