Green Banana Farming in Chhattisgarh is has got major boost from Chhattisgarh Government initiatives. Now Green Banana is Green Gold in Chhattisgarh.
Chhattisgarh Horticulture Dept. has given 5000 farmers a total sum of Rs 1.1 Crore as aid to bost banana farming.
Raipur Chhattisgarh Banana News In More Details - छत्तीसगढ़ में केले की खेती के लिए पांच हजार किसानों को मिली सहायता
दो वर्ष में 1.10 करोड़ रूपए की मदद
रायपुर, 29 मई 2009 - छत्तीसगढ़ के किसानों को केला उत्पादन के उन्नत तरीके उद्यानिकी विभाग द्वारा सिखाएं जा रहे हैं। प्रदेश की अनुकूल जलवायु और किसानों को सीमित भूमि से अधिक आमदानी प्राप्त कराने केले की खेती लाभदायक व्यवसाय के रूप में स्थापित होती जा रही है। पिछले दो सालों में राज्य सरकार ने उद्यानिकी विभाग के माध्यम से सघन केला उत्पादन कार्यक्रम के तहत चार हजार 889 प्रदर्शनों के माध्यम से किसानों को केला उत्पादन के गुर सिखाएं हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2007-08 में दो हजार 222 तथा वर्ष 2008-09 में दो हजार 667 किसानों को केले की फसल लगाने के उन्नत तरीके सिखाने एक करोड़ दस लाख रूपए की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई है।
उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि केला उत्पादन के सघन कार्यक्रम के तहत केले की खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए किसानों के खेतों में केले के 1#10 हेक्टेयर के प्रदर्शन लगाए जाते हैं। प्रत्येक प्रदर्शन के लिए किसानों को दो हजार 250 रूपए अनुदान के रूप में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सरगुजा जिले में 300, बिलासपुर जिले में 250, जांजगीर जिले में 225, रायगढ़ जिले में दो सौ, जशपुर जिले में दो सौ, बस्तर जिले में 175 तथा कांकेर जिले में 150 किसानों के खेतों में केला प्रदर्शन लगाकर केला उत्पादन के उन्नत तरीको की जानकारी दी गई है। इसी प्रकार दुर्ग जिले में 150, धमतरी जिले में 125, दंतेवाड़ा जिले में 125, बीजापुर जिले में 125, रायपुर जिले में एक सौ, किसानों के खेतों में केला प्रदर्शन लगाए गए हैं। राजनांदगांव जिले में 75, कबीरधाम जिले में 75, कोरबा जिले में सौ कोरिया जिले में 75, महासमुंद जिले में 67 तथा नारायणपुर जिले में 50 किसानों के खेतों में उद्यानिकी विभाग द्वारा केले के प्रदर्शन लगाए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के तेरह जिलों में केला विकास योजना भी संचालित की जा रही है। रायपुर, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बस्तर, कांकेर और दंतेवाड़ा जिले में इस योजना के तहत किसानों को बैंक से ऋण लेने पर लागत के 25 प्रतिशत तक का अनुदान राज्य शासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।
Comments
Farming of Banana In Korba (C.G.)
Dear Sir,
I am Interesting to Farming of Banana in my agricultural Land so which type of help you give me.
kindly guide me for all that..
thanx & regards
Hitesh Chowhan
include more details like
include more details like cost for one acre of farming, benefit in worse condition, market for selling etc.
Post new comment