Get Raipur News Enter your email address: -

Chhattisgarh CM in District Contact Campaign

Chhattisgarh CM in Second Day of District Contact Campaign at Kabirdham District
Chhattisgarh Chief Minister Dr. Raman Singh will Inaguration of Chhapri-Sarodha 16 Kilometers Road Tar Felting at Kabirdham (Kawardha) Chhattisgarh India

Raipur Detailed News in Hindi -
मुख्यमंत्री जिला सम्पर्क अभियान के दूसरे दिन आज कबीरधाम जिले में
छपरी-सरोधा सोलह किलोमीटर डामरीकृत सड़क का करेंगे लोकार्पण

रायपुर, 08 जून 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी 'जिला सम्पर्क अभियान' के दूसरे दिन कल नौ जून को कबीरधाम जिले का दौरा करेंगे। डॉ. सिंह दो दिवसीय प्रवास पर कल मंगलवार को रायपुर से अपरान्ह तीन बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर कबीरधाम जिले के बैगा आदिवासी बहुल ग्राम सरोधादादर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चिल्फी घाटी की वादियों में बसे इस गांव में स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए पर्यटन विभाग के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। डॉ. रमन सिंह सरोधादादर से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 5 बजे भोरमदेव पहुंचकर वहां के ऐतिहासिक मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद लोक निर्माण विभाग की सोलह किलोमीटर लम्बी छपरी-सरोधा डामरीकृत सड़क का लोकार्पण करेंगे। वे इस अवसर पर वहां वृक्षारोपण भी करेंगे। मुख्यमंत्री भोरमदेव से कार द्वारा रवाना होकर सरोधा बांध पहुंचेंगे और वहां बांध तथा वृन्दावन उद्यान का निरीक्षण कर शाम साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय और अपने गृह नगर कवर्धा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। डॉ. सिंह अगले दिन 10 जून को सवेरे 10 बजे कवर्धा से कार द्वारा रामपुर जांएगे और वहां 'जनदर्शन' कार्यक्रम के तहत आम जनता से मिलेंगे। डॉ. सिंह इस अवसर पर वहां जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से शाम पांच बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 5.45 बजे रायपुर लौट आंएगे।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.