Under chairmanship of Chief Minister the Chhattisgarh State Disaster Management Authority set up
In all the districts also set up district level Authority
Raipur, May 27, 2009 - The State Disaster Management Authority has been set up in Chhattisgarh to deal with various natural calamities which also includes the district disaster management authorities in all 18 districts. Revenue and Disaster Management Department has issued two separate notifications from the Ministry at Raipur to this effect. Chief Minister Dr. Raman Singh will be ex-officio Chairman of thr State Disaster Management Authority and Revenue Minister Amar Agarwal will be ex-officio vice-president.
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन
सभी जिलों में जिला स्तरीय प्राधिकरण भी गठित
रायपुर, 27 मई 2009 - छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्राकृतिक विपदाओं से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित सभी 18 जिलों में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों का गठन किया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने यहां मंत्रालय से इस आशय की दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर दी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की इस प्राधिकरण के पदेन अध्यक्ष और राजस्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल पदेन उपाध्यक्ष होंगे।
प्राधिकरण में कांकेर क्षेत्र के लोकसभा सांसद श्री सोहन पोटाई, तखतपुर के विधायक श्री राजू क्षत्रिय, भाटापारा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा और कोरबा के पूर्व विधायक श्री बनवारी लाल अग्रवाल सदस्य मनोनीत किए गए हैं। राज्य शासन के मुख्य सचिव इस प्राधिकरण के पदेन सदस्य, प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास और प्रमुख सचिव गृह विभाग इस प्राधिकरण में सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं। राज्य शासन के राहत आयुक्त को प्राधिकरण में पदेन सदस्य सचिव का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश सरकार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मदद के लिए छत्तीसगढ़ राज्य कार्यपालिक समिति का भी गठन किया है। मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन इस समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। समिति में पदेन सदस्य के रूप में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, गृह विभाग, वित्त विभाग तथा राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिवों को शामिल किया गया है। यह कार्यपालिक समिति राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की मदद के लिए गठित की गई है।
जिलों में आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों का गठन कलेक्टरों की अध्यक्षता में किया गया है। अध्यक्ष जिला पंचायत इन प्राधिकरणों के पदेन सह-अध्यक्ष होंगे। संबंधित जिलों के अपर कलेक्टर इन प्राधिकरणों में सदस्य सचिव के रूप में काम करेंगे। जिला स्तरीय प्राधिकरणों में संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन सह-सदस्य के रूप में शामिल किए गए। इनके अलावा प्रत्येक जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विभिन्न विभागों के स्थानीय प्रमुख अधिकारियों को सदस्य के रूप में लिया गया है। इनमें लोक निर्माण जल संसाधन और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन, जिला पंचायत, होम गार्ड, पंचायत और ग्रामीण विकास, नगर निगम आदि विभागों और संस्थाओं के अधिकारी शामिल हैं।
Comments
Dear Sir/Mam,\ i Dr Saima
Dear Sir/Mam,\
i Dr Saima Haque have completed my MBa in Disaster management from IMS Indore.also have completed my graduation ih BHMS.Sir/Mam i want to join this organization if there is any opportunity for me.If there any then please inform me.
Thanking you,
Awaiting for your reply,
Dr Saima Haque.
Request I am 24 year old from Raipur. I have done my MBA in...
Dear Sir,
I am 24 year old from Raipur. I have done my MBA in marketing and Finance and now i am doing job in steel industry in Raipur. Sir i want to help people who is in trouble i really want to help them i want to spend my whole life for them. sir i want to join this organisation if there is any place for me then inform me i will left my current job. please reply me sir i am waiting for your answer.
I will be thankful to you if my request is granted.
Thankyou,
Rajesh Kumar Sikdar