Get Raipur News Enter your email address: -

Chhattisgarh Higher Secondary Education Board

Update The CGBSE Higher Secondary XII examination result here

Raipur Exams, Chhattisgarh Exams News - Higher Secondary XII examination in 1319 centers
High School X at 1477 centers
Tenth board starts on 03 March 2009
Read in Hindi हायर सेकेण्डरी बारहवीं परीक्षा 1319 केन्द्रों में शुरू
दसवीं परीक्षा के लिए एक हजार 477 परीक्षा केन्द्र - हाईस्कूल (दसवीं) की परीक्षा 3 मार्च से - रायपुर, 02 मार्च 2009 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट (बारहवी) 2009 की परीक्षा आज 2 मार्च से प्रदेश में बनाये गये एक हजार 319 परीक्षा केन्द्रों में प्रारंभ हो गई।

परीक्षा के पहले दिन आज प्रथम भाषा विशिष्ट-हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी और उर्दू के पेपर हुए। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा बारहवीं परीक्षा के लिए इस वर्ष एक लाख 68 हजार 380 परीक्षार्थियों का पंजीयन किया गया है। बारहवीं परीक्षा 27 मार्च 2009 तक चलेगी।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि बारहवीं परीक्षा के लिए प्रदेश के 22 शिक्षा जिलों में एक हजार 319 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें राजनांदगांव शिक्षा जिला में 80, कबीरधाम 27, दुर्ग 148, बेमेतरा 36, रायपुर 125, बलौदाबाजार 58, धमतरी 43, महासमुंद 67, बस्तर 69, उत्तर बस्तर (कांकेर) 54, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) 18, नारायणपुर 6, बीजापुर 12, अम्बिकापुर 43, सूरजपुर 38, रामानुजगंज 28, कोरिया 42, बिलासपुर 120, जांजगीर-चाम्पा 93, कोरबा 69, रायगढ़ 95 तथा जशपुर शिक्षा जिला में 56 परीक्षा केन्द्र शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (दसवीं) की परीक्षा तीन मार्च मंगलवार से शुरू हो रही है। इस परीक्षा के लिए प्रदेश में एक हजार 477 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। दसवीं परीक्षा के लिए राजनांदगांव शिक्षा जिला में 89, कबीरधाम 32, दुर्ग 160, बेमेतरा 41, रायपुर 132, बलौदाबाजार 85, धमतरी 44, महासमुंद 81, बस्तर 78, उत्तर बस्तर (कांकेर) 61, दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) 18, नारायणपुर 6, बीजापुर 14, अम्बिकापुर 50, सूरजपुर 43, रामानुजगंज 29, कोरिया 44, बिलासपुर 135, जांजगीर-चाम्पा 97, कोरबा 71, रायगढ़ 105 तथा जशपुर शिक्षा जिला में 62 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। दसवीं परीक्षा के लिए इस वर्ष तीन लाख 19 हजार 648 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं। दसवीं और बारहवीं परीक्षा का समय प्रात: आठ बजे से ग्यारह बजे निर्धारित है।

Comments

Hello Everyone

Hello All

Sorry if this is OT but Can anyone let me know a reliable method to read this site in a different language?

Best Regards, GeddyHiedyTap

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.