Get Raipur News Enter your email address: -

Chhattisgarh State Agriculture Fortnight aka Krishi Pakhwada

Appeal for cooperation to the people's representatives in Agricultural fortnight Krishi Pakhwada
Agriculture Minister Shri Chandra Shekhar Sahu wrote a letter to legislators
Farmers' the debt case preparation for Kharif 2009 too

कृषि पखवाड़े में जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील
कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने विधायकों को लिखी चिट्ठी
खरीफ 2009 के लिए किसानों के ऋण प्रकरण भी इस दौरान तैयार

रायपुर, 27 मई 2009 - कृषि मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने छत्तीसगढ़ में आगामी 7 जून 2009 तक खरीफ कार्यक्रम की तैयारियों के लिए ग्राम समूहों के स्तर पर आयोजित किए जा रहे राज्य व्यापी कृषि पखवाड़े में सभी ग्राम पंचायतों के पंचों, सरंपचों, जनपद पंचायत अध्यक्षों और सदस्यों सहित विधानसभा के सदस्य विधायकों से सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। कृषि मंत्री ने सभी विधायकों को पत्र लिखकर कृषि पखवाड़े में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। श्री साहू ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश के सभी जिलों में अधिकारियों का दल निर्धारित तिथि पर गांवों में पहुंचकर किसानों से प्रत्यक्ष भेंट कर रहा है। दल द्वारा मौके पर ही खेतों का अवलोकन करने के बाद गांव में बैठक आयोजित कर खरीफ फसल की तैयारी के लिए खाद, बीज, पौध संरक्षण दवा आदि की उपलब्धता, कृषि ऋण की व्यवस्था एवं मिट्टी परीक्षण की जानकारी किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं। कृषि मंत्री ने किसानों और खेती के लिए महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की भी शासकीय जनहितकारी योजनओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की है।

उल्लेखनीय है कि पूरे प्रदेश में खरीफ 2009 की तैयारियों के लिए 21 मई से 07 जून तक 15 दिवसीय कृषि पखवाड़े का आयोजन सफलता पूर्वक किया जा रहा है। निर्धारित तिथियों को गांवों में अधिकारियों एवं मैदानी अमलों की टीमें पहुंचकर गांव में भूमि की किस्मों, आदानों की मांग, बीज-खाद गोदाम की स्थिति, फसल ऋण सहित विभिन्न विषयों पर किसानों से चर्चा कर जानकारी संकलित कर रही हैं। राज्य के प्रत्येक विकासखण्ड को दस से बारह ईकाईयों में बांटकर कृषि विकास की अच्छी संभावनाओं वाले एक-एक गांव चयनित किए गए हैं। कृषि पखवाड़े के दौरान इन चयनित ग्रामों में भ्रमण के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उद्यान अधीक्षक, सहायक पशु शल्य चिकित्सक, मछली पालन विभाग के अधिकारी, सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक, विपणन संघ के डबल लॉक प्रभारी और कृषि विज्ञान के प्रतिनिधि को मिलाकर विकासखण्ड स्तरीय टीम गठित की गई है। पखवाड़े के दौरान टीम द्वारा प्रात: 9 बजे से गांवों में पहुंचकर खेतों का भ्रमण कर भूमि के प्रकार, सिंचाई सुविधा एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए खरीफ मौसम में फसल कार्यक्रम का निर्धारण किया जा रहा है। इस दौरान दल द्वारा किसानों से विभिन्न कृषि आदानों का संकलन भी किया जा रहा है, साथ ही किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के संबंध में जानकारी देकर उनकी समस्याओं का समाधान भी तुरन्त किया जा रहा है। दल द्वारा कृषि पखवाड़े के दौरान किसानों से नलकूप, कुंआ, पम्प, स्प्रिंकलर आदि यंत्रों के प्रकरण भी तैयार किए जा रहे हैं।

प्रदेशव्यापी कृषि पखवाड़ा के दौरान दलों द्वारा किसानों के खेतों से मिट्टी परीक्षण के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं। दल में शामिल बैंक के अधिकारियों द्वारा खरीफ 2009 के लिए किसानों के ऋण प्रकरण भी इस दौरान तैयार कर रहे हैं। मछली पालन विभाग के अधिकारी गांवों में नये तालाबों के निर्माण के लिए आवेदन, नाव एवं जाल वितरण के लिए आवेदन सहित मछली बीज की मांग भी किसानों से ले रहे हैं।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.