Get Raipur News Enter your email address: -

Chhattisgarh Tendupatta 6.87 Lacs standard bag inward

Raipur 12 May 2009 - Rs 45 crore wages to the tendu leaves collectors
Chhattisgarh Tendu Patta or Tendu Leaves or Green Gold collection in full swing

छत्तीसगढ़ में अब तक 6.87 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ते की आवक
संग्राहकों को मिलेगी 44.66 करोड़ रूपए से अधिक मजदूरी

रायपुर, 12 मई 2009 - छत्तीसगढ़ के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को संग्रहण शुरू होने के प्रथम तीन हफ्तों में ही 44 करोड़ 66 लाख रूपए से अधिक राशि पारिश्रमिक के रूप में मिलना सुनिश्चित हो गया है। संग्राहकों को पारिश्रमिक का भुगतान तेजी से किया जा रहा है। राज्य में अब तक 6 लाख 87 हजार 108 मानक बोरा तेन्दूपत्ते का संग्रहण किया जा चुका है। इसके लिए संग्राहकों को 650 रूपए प्रति मानक बोरे की दर से पारिश्रमिक दिया जा रहा है। सर्वाधिक तेन्दूपत्ता रायगढ़ जिले में 89 हजार 648 मानक बोरा संग्रहित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (विकास एवं व्यापार) संघ मर्यादित द्वारा एक करोड़ रूपए से अधिक राशि संग्राहकों को पारिश्रमिक के रूप में दी जा चुकी है। प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से संग्रहित किए जा रहे तेन्दूपत्ता में से खरीददारों को छह लाख 20 हजार 193 मानक बोरा तेन्दूपत्ता प्रदाय कर दिया गया है। तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में राज्य के लगभग 12 लाख 65 हजार ग्रामीण परिवारों को रोजगार मिल रहा है।

राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री ए.के. सिंह ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य पिछले महीने की 25 तारीख के आस-पास शुरू हुआ है, जो कि मानसून के आगमन तक चलता रहेगा। वर्ष 2009 में 17 लाख 93 हजार मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के विरूध्द पिछले करीब तीन सप्ताह में पूरे प्रदेश में 6 लाख 87 हजार 108 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है। मध्य बस्तर (जगदलपुर) जिले में 78 हजार 619 मानक बोरा, रायपुर जिले में 72 हजार 753, दंतेवाड़ा जिले में 71 हजार 054 तथा कांकेर जिले में 69 हजार 728 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण संग्राहकों द्वारा किया जाकर लघु वनोपज संघ को दिया जा चुका है। प्रबंध संचालक ने बताया कि राजनांदगांव जिले में 61 हजार 382, महासमुंद जिले में 57 हजार 572, कोरबा जिले में 55 हजार 251 मानक बोरा तेन्दूपत्ता पिछले 20 दिनों में संग्रहित किया गया है। नारायणपुर जिले में 19 हजार 439, धमतरी जिले में 19 हजार 144, जशपुर जिले में 17 हजार 854, बिलासपुर जिले में 17 हजार 564 तथा कबीरधाम जिले में 16 हजार 594 मानक बोरा तेन्दूपत्ता संग्राहकों द्वारा इकट्ठा कर लघु वनोपज संघ को प्रदाय किया गया है। सरगुजा जिले में 12 हजार 432, बीजापुर जिले में 11 हजार 209, दुर्ग जिले में 9 हजार 933, कोरिया जिले में 3 हजार 498 तथा जांजगीर-चाम्पा जिले में 3 हजार 434 मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.