Vanaushadhi (Medicinal) Board Zonal Offices will be opened in Bilaspur and Jagdalpur
Chief Secretary chairs the Chhattisgarh Van Aushadhi Board Power Commettee Meeting
Medicinal Plant Agriculture to get 20 per cent additional grant funds
Study for The Medicinal Plant Potential Zone establishment
Hindi Detailed Vanaushadhi News Medicinal Herb Plant News-
वनौषधि बोर्ड का आंचलिक कार्यालय बिलासपुर और जगदलपुर मे खोला जाएगा
वनौषधि बोर्ड की सशक्त समिति की बैठक संपन्न
वनौषधि खेती अतिरिक्त 20 प्रतिशत राशि अनुदान
मेडिसीनल प्लांट पोटेंशियल जोन की स्थापना अध्ययन
रायपुर, 24 जून 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि बोर्ड की गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए बिलासपुर और जगदलपुर मे आंचलिक कार्यालय खोला जाएगा। इस संबध मे गत दिवस मुख्य सचिव श्री पी.जॉय उम्मेन की अध्यक्षता मे मंत्रालय मे छत्तीसगढ़ राज्य वनौषधि बोर्ड की सशक्त समिति की बैठक मे अनुमोदन किया गया। श्री उम्मेन ने कहा कि उपलब्ध अमले से ही वनौषधि बोर्ड के आंचलिक कार्यालयों के कार्य कराए जाएं। बैठक मे प्रमुख सचिव वित्त श्री अजय सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आर क़े. शर्मा, सचिव वन श्री कौशलेन्द्र सिंह ,सचिव उद्योग श्री पी.रमेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य श्री विकासशील, सचिव आदिम कल्याण विभाग श्री आर.पी.मंडल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक मे राज्य मे वनौषधि खेती करने वाले किसानों को केन्द्र शासन द्वारा दी जा अनुदान राशि के अतिरिक्त 20 प्रतिशत राशि देने के संबंध मे विचार विमर्श किया गया। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित मोटलों मे हर्बल शापी स्थापित करने के लिए इच्छुक संस्था या व्यक्तियों को कार्य देने के संबंध मे चर्चा की गई। वनौषधि बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.सी अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड द्वारा मेडिसीनल प्लांट पोटेंशियल जोन की स्थापना के अध्ययन के लिए एक संस्था को 1.25 लाख रूपये दिए गए हैं। उन्होने बताया कि रायपुर के पास तूता नवागांव मे पुरखौती मुक्तांगन मे हर्बल प्रसंस्करण केन्द्र एवं वनौषधि उद्यान की स्थापना के लिए बोर्ड द्वारा 25 लाख रूपये दिए गए हैं। शेष राशि वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा दी जाएगी।
Comments
Post new comment