Get Raipur News Enter your email address: -

Chief Minister has congratulated the successful students of XII Class

Chhattisgarh Students get contratulations From Chhattisgarh CM On Success in CGBSE 12th Exam

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बारहवीं के सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर, 25 मई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां घोषित कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के लिए भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 74.37 प्रतिशत विद्यार्थियों को मिली कामयाबी का उल्लेख करते हुए परीक्षा फल को उत्साहवर्धक बताया है। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में अनुतीर्ण छात्र-छात्राओं को निराश नहीं होने की सलाह दी है और उनसे कहा है कि आगामी वर्ष की परीक्षा के लिए वे और भी अधिक लगन और मेहनत से पढ़ाई करें, उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.