Get Raipur News Enter your email address: -

Contract Assistant Professor Merit List on 29 June

Contract Assistant professor in the Department of Higher Education merit list publication
On June 29 will be released on the Net
Final selection list category wise and subjectwise will be released on 09 July 2009
Hindi Detail News -
उच्च शिक्षा विभाग में संविदा सहायक प्राध्यापकों की सामान्य मेरिट सूची का प्रकाशन 29 जून को नेट पर जारी होगा
विषयवार एवं वर्गवार अंतिम चयन सूची नौ जुलाई को जारी होगी
रायपुर, 27 जून 2009 - राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संविदा आधार पर सहायक प्राध्यापक के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों में से सही पाये गये आवेदन पत्रों को विषयवार तैयार कर सरल मेरिट सूची तैयार कर ली गई है। सामान्य मेरिट सूची का प्रकाशन सोमवार 29 जून को नेट पर को प्रकाशित किया जाएगा। इसे छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाइट सीजी डाट जीवोव्ही डाट इन पर देख सकेंगे। अगर मेरिट सूची में किसी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो वे अपना अभ्यावेदन चार जुलाइ 2009 तक उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर में जमा कर सकते हैं। विषयवार एवं वर्गवार अंतिम चयन सूची नौ जुलाई को जारी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के महाविद्यालयों में प्रतिमाह 12800 रूपए की पारिश्रमिक पर प्राध्यापकों एवं सहायक प्राध्यापकों के रिक्त पदों के विरूध्द अध्यापन कार्य के लिए एक सत्र के लिए (30 अप्रैल 2010 तक अथवा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा नियमित नियुक्ति किये जाने तक जो भी पहले हो) संविदा नियुक्ति के लिए चालू माह की छह जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। कुल 550 रिक्त पदों के लिए 2851 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।

प्रावीण्य सूची तैयार करने के लिए कुल 100 अंक होंगे जिनका वितरण इस प्रकार है-नेट#सेट परीक्षा उत्तीर्ण होने पर 25 मेरिट अंक, स्नातकोत्तर एवं एम.फिल के लिए 25 मेरिट अंक, स्नातकोत्तर एवं एम.फिल तथा नेट#सेट के लिए 30 मेरिट अंक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के लिए 35 मेरिट अंक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी तथा नेट#सेट के लिए 40 मेरिट अंक अथवा स्नातकोत्तर, एम.फिल एवं पीएचडी, नेट#सेट युक्तया रहित के लिए स्नातक स्तर पर प्राप्तांको के लिए 25 मेरिट अंक, स्नातकोत्तर स्तर पर प्राप्तांको के लिए 30 मेरिट अंक तथा अध्यापन अनुभव पर 05 मेरिट अंक निर्धारित हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को भरती नियम शैक्षणिक अर्हता में स्नातक व स्नातकोतर पर प्राप्त अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जावेगी।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.