Raipur, 08 June 2009 - Culture Minister of Chhattisgarh, Mr Brijmohan Agrawal has expressed deep grief at the sudden demise of three poets, Mr. Om Prakash Aditya, Mr Laad Singh Gurjar (Gujjar) and Mr. Neeraj Puri today in a road accident in Bhopal Madhya Pradesh.
Mr. Agrawal offered condolence to the bereaved family of the three poets and prayed to God for the peace of departed souls.
Culture Minister Mr Agrawal wished speedy recovery of poets injured in the crash Mr. Om Vyas and Mr. Johnny Bairagi.
Raipur Hindi News - संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल द्वारा सड़क दुर्घटना में तीन कवियों के निधन पर शोक व्यक्त
रायपुर, 08 जून 2009 - छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज मध्यप्रदेश में हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन कवियों श्री ओम प्रकाश आदित्य, श्री लाड़ सिंह गुर्जर और श्री नीरज पुरी के आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
श्री अग्रवाल ने तीनों कवियों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री अग्रवाल ने दुर्घटना में घायल कवियों श्री ओम व्यास और श्री जॉनी बैरागी सहित अन्य घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Comments
Post new comment