Raipur, 04 April 2009 - For recruitment in the Indian Army, two-day recruitment rally is being held at headquarters of Bastar division Jagdalpur in Indira Priyadarshini Stadium (Nayapara) from 02 May 2009. Through the rally, youth from four districts of Bastar division namely Dantewada, Bijapur, Bastar and Naraynpur will be selected for recruitemnt in army for military posts. In the recruitment rally held upto 03, physical testing and documents verification of candidates will be made district wise daily.
Written examination of the candidates passed in medical tests and physical check will be held on May 31, 2009 at Pt Ravi Shankar Shukla University campus in Raipur. Direct recruitment in the army for posts of military clerk, store keeper, nursing assistant, Saniki technical, general military duties and military Tredmen will be made through the rally. Any admit letter or call letter will not be issued by the Army Recruiting Office for the entry in The open recruitment rally.
For detailed information relating to the recruitment process, contact can be made at -
Army recruiting office,
House number A-4 / 8,
Sector-1,
Uday Housing Society, Tatibnd
Raipur (Chhattisgarh)
Phone number - 0771-2573112
The comprehensive program of Army Recruitment Rally In Jagdalpur reported earlies is as follows -
Read Hindi - सैनिक भर्ती रैली दो मई से जगदलपुर में - रायपुर, 04 अप्रैल 2009 - भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम (नयापारा) में दो मई 2009 से दो दिवसीय भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली के माध्यम से बस्तर संभाग के चार जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और बस्तर के युवकों का थल सेना में सैनिक पद पर नियुक्ति के लिए चयन किया जाएगा। तीन मई तक चलने वाली इस भर्ती रैली में प्रतिदिन उम्मीदवारों का जिलेवार शारीरिक परीक्षण और दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। शारीरिक परीक्षण एवं डॉक्टरी जांच में सफल उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 31 मई 2009 को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस रैली के माध्यम से सेना में सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर, नर्सिंग सहायक, सैनिकी तकनीकी, सैनिक सामान्य डयूटी तथा सैनिक ट्रेडमेन के पदों पर सीधी भर्ती की जायेगी। इस खुली भर्ती रैली के लिए किसी प्रकार के प्रवेश पत्र या कॉल लेटर सेना के भर्ती कार्यालय द्वारा जारी नहीं किए जायेंगे।
रायपुर स्थित भर्ती कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थल सेना भर्ती रैली में 02 मई 2009 को दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों के उम्मीदवारों का परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा। 03 मई 2009 को बस्तर और नारायणपुर जिले के अभ्यर्थी थल सेना भर्ती के लिए परीक्षण में शामिल हो सकेंगे। सेना में भर्ती के रैली में शामिल होने वाले एन.सी.सी. के सी-प्रमाण धारक उम्मीदवारों को सैनिक सामान्य ड्यूटी पद की लिखित परीक्षा से छूट दी जायेगी। ऐसे उम्मीदवारों को केवल शारीरिक परीक्षा ही उत्तीर्ण करनी होगी। रैली के माध्यम से चयनित सभी उम्मीदवारों को सफल प्रशिक्षण के बाद पुराने वेतनमान के अनुसार 3250 रूपये से 4650 रूपये तक का वेतनमान तथा इस पर नियमानुसार महंगाई एवं भत्तो दिये जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों पर एन.सी.सी. के ए-प्रमाण पत्र धारक उम्मीदवारों को पांच, बी-प्रमाण पत्र धारकों को दस तथा सी-प्रमाण पत्र धारकों को पन्द्रह बोनस अंक दिये जाएंगे। भर्ती में 21 वर्ष से कम उम्र के अविवाहित उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार को बिना टोपी के सफेद कमीज पहनकर खिचवाये गये स्वयं के एक जैसे 20 पासपोर्ट साईज रंगीन फोटोग्राफ भी अनिवार्यता जमा करने होंगे। फोटोग्राफों के अभाव में उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जायेगा।
सैनिक भर्ती कार्यालय द्वारा सभी पदों के लिए आयु सीमा साढ़े 17 वर्ष से 23 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। सैनिक लिपिक और स्टोर कीपर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक अथवा इन्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। सैनिक नर्सिंग सहायक और सैनिक तकनीकी पदों के लिए इन्टरमीडिएट परीक्षा विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण छात्र ही पात्र घोषित किए जाएंगे। सैनिक सामान्य डयूटी पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा पास निर्धारित की गई है। सैनिक ट्रेडमेन पदों के लिए नॉन मेट्रिक उम्मीदवारों को भी परीक्षा में शामिल किया जा सकेगा। ट्रेडमेन पदों के तहत आई.टी.आई. पास उम्मीदवारों की परीक्षा मशालची पद के लिए तथा 8वीं पास उम्मीदवारों की परीक्षा सफाई वाला पद के लिए ली जायेगी।
सेना में सैनिकों की भर्ती के लिए उपस्थित सभी उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा में 1600 मीटर दौड़, पुलअप्स, बैलेसिंग बीम और नौ फुट खाई परीक्षण से गुजरना होगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल सभी प्रत्याशियों को 8वीं, 10वीं, 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ मूल निवासी, जाति, चरित्र प्रमाण पत्र सहित एन.सी.सी. के ए.बी.सी. प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। सेवारत या भूतपूर्व सैनिक का पुत्र होने का अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य किया जाएगा। भर्ती के समय उम्मीदवारों को स्वयं के एक जैसे बीस पासपोर्ट आकार फोटो भी प्रस्तुत करने होंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दस रूपये के स्टॉम्प पेपर पर सक्षम अधिकारी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, मकान नम्बर ए-4#8 सेक्टर-1, उदय हाउसिंग सोसायटी टाटीबंध रायपुर (छत्तीसगढ़) के दूरभाष क्रमांक 0771-2573112 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
Comments
Good chance for Army Career For Chhattisgarhiya
Raipur and Chhattisgarh Youth Grab the chance, don't miss army career.