Dhyan Chand Award entries from players invited

Raipur, March 26, 2009 - Applications have been invited for Dhyan Chand Life Time Achievement Award by the Government of India by from players untol 30 April 2009. Applications for the award can be submitted to the Chhattisgarh State Sports and Youth Welfare Department by April 10, 2009.

Application may be sent through Olympic Association too. If submitted through Olympic Association, applications must reach by April 30, 2009 to the Under Secretary, Ministry of Youth Affairs and Sports, Room number 518 C. Shastri Bhavan, New Delhi. The award is given for Life Time Achievement in sports. The cash amount of Rs three lacs, citation, logo, tie and Blazer is given under this award.

Read in Hindi ध्यानचंद पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों से प्रविष्टियां आमंत्रित
रायपुर, 26 मार्च 2009 - भारत सरकार द्वारा लाइफ टाईम अचिवमेंट ध्यानचंद पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों से 30 अप्रैल 2009 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इस पुरस्कार के लिए राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग में आवेदन पत्र 10 अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र ओलम्पिक संघ के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। ओलम्पिक संघ के माध्यम से भेजने पर आवेदन पत्र 30 अप्रैल 2009 तक अवर सचिव, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय कक्ष क्रमांक 518 सी. शास्त्री भवन नई दिल्ली में पंहुच जाना चाहिए। यह पुरस्कार खेलों में लाईफ टाईम अचिवमेंट के लिए दिया जाता है। इसके तहत तीन लाख रूपए की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह, ब्लेजर और टाई दिया जाता है।

राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए वही खिलाड़ी पात्र होगा, जिन्होंने ना केवल तीन वर्षों अथवा उससे अधिक समय तक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अति उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिंल की हो, बल्कि सक्रिय खेल जीवन से सन्यास लेने के बाद भी खेलों के विकास में अपना निरन्तर योगदान दिया दिया हो।

यह पुरस्कार ऐसे खेल संघों को भी दिया जा सकता है, जिन्होंने बीस वर्षों अथवा उससे अधिक समय तक खेलों में अति उत्कृष्टता के विकास के लिए कार्य किया हो। प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के दोषी खिलाड़ी इस पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। निर्धारित पात्रता रखने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आवेदन पत्र अपने खेल संघों, सचिव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ भिलाई और जिलों में स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

पूर्णत: भरा हुआ आवेदन पत्र 10 अप्रैल तक जिला मुख्यालयों पर स्थित खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यालय अथवा संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। ओलम्पिक संघ के माध्यम से भेजने पर आवेदन पत्र 30 अप्रैल 2009 तक अवर सचिव, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय कक्ष क्रमांक 518 सी. शास्त्री भवन नई दिल्ली में पहुंच जाना चाहिए।