Dr. Raman congratulates Sumit Pradhan 12th Class Topper

Chief Minister Dr. Raman Singh Blesses the CGBSE Topper Sumit Pradhan

Raipur Detailed News in Hindi -
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की इस वर्ष की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र सुमीत प्रधान को आशीर्वाद प्रदान करते हुए शाबाशी और शुभकामनाएं दीं।

Dr. Raman Singh with Sumit Pradhan Photo

सुमीत ने राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी हायर सेकेण्डरी स्कूल से गणित विषय के साथ यह परीक्षा 96.40 अंक हासिल कर उत्तीर्ण की है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान सुमीत के पिता श्री संतोष प्रधान, प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव द्वय डॉ. सियाराम साहू और कोमल जंघेल तथा पूर्व मंत्री श्री लीलाराम भोजवानी भी उपस्थित थे।

Dr. Raman Singh | CGBSE Topper | 12th Class Topper | CGBSE 12th Class Topper | Sumit Pradhan | CGBSE Topper Photo | CGBSE Topper Image |