Get Raipur News Enter your email address: -

Earth Matters Halla Bol On Chhattisgarh Elephants Problem

Raipur, 02 May 2009 – Chhattisgarh Forest Minister, Mr Vikram Usendi today in his room at the Ministry at Raipur took a meeting with departmental officials about dealing with the elephants attack problem in north eastern area of Chhattisgarh state and directed to take effective steps. He gave instructions to officers for calling “Halla Bol” (shout attack) parties from West Bengal and other states and training be given to local people living in afflicted areas with the terror of elephants. In this regard, the Chhattisgarh Forests Minister has given instructions to identify Forest Department officials and employees already trained and deploy them in Chhattisgarh elephants attack problem area. Shri Kaushlendra Singh, Chhattisgarh Forests Secretary was present in the meeting with senior officials of Forest Department.

Forest Minister Mr Usendi said that to deal with the Chhattisgarh elephants terror a detailed action plan has been prepared by NGO Earth Matters. by the department The action plan will be presented shortly before the Chief Minister Dr. Raman Singh for necessary decisions and recommendations for implementation by the forest department.

More Detailed Raipur Forest News in Hindi - हाथियों को खदेड़ने 'हल्ला बोल पार्टियों' से प्रशिक्षित कराए जाएंगे ग्रामीण
वन विभाग के प्रशिक्षित अधिकारियों को चिन्हित कर प्रभावित क्षेत्रों में होगी तैनाती
वन मंत्री श्री उसेण्डी ने हाथियों के आतंक की समस्या पर विभागीय अधिकारियों से ली जानकारी

रायपुर, 02 मई 2009 – छत्‍तीसगढ़ वन मंत्री श्री विक्रम उसेण्डी ने आज यहां मंत्रालय स्थित अपने कक्ष में प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाके में व्याप्त हाथियों के आक्रमण की समस्या से निपटने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से 'हल्ला बोल' पार्टियों को बुलाकर हाथियों के आतंक से ग्रसित इलाकों में निवास करने वाले स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण दिलवाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। वन मंत्री ने इस संबंध में वन विभाग के पहले से प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर उन्हें हाथियों के आक्रमण की समस्या वाले क्षेत्रों में तैनात करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सचिव वन श्री कौशलेन्द्र सिंह सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

वन मंत्री श्री उसेण्डी ने बताया कि स्वयंसेवी संस्था अर्थमैटर्स द्वारा हाथियों के आतंक से निपटने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। विभाग द्वारा इस कार्ययोजना को अमल में लाने के निर्णय और आवश्यक सुझावों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समक्ष जल्द ही प्रस्तुत किया जाएगा।

वन मंत्री ने अधिकारियों को वन सुरक्षा समितियों के सतत् सम्पर्क बनाये रखने और स्थानीय स्तर पर हाथियों के आक्रमण को रोकने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि राज्य शासन द्वारा हाथियों के आतंक से निपटने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कलकत्ता सहित कर्नाटक, तमिलनाडू और केरल से भी हल्ला बोल पार्टियों को बुलाकर छत्तीसगढ़ के झारखण्ड एवं उड़ीसा से लगे सीमावर्ती गांवों में स्थानीय ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिए। श्री उसेण्डी ने हाथियों के आक्रमण से हुई धन एवं जनहानि से प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा राशि शीघ्र वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रति माह अधीनस्थ अधिकारियों से चर्चा करने और की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। श्री उसेण्डी ने प्राप्त जानकारी से राज्य शासन को भी अवगत कराने के निर्देश दिए।

वन मंत्री ने गर्मी के मौसम में भीषण जल संकट को देखते हुए प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों एवं अभयारण्यों में स्थित जल स्त्रोतों में पानी की पर्याप्त पूर्ति करने के निर्देश दिए। श्री उसेण्डी ने सघन वन क्षेत्रों में स्थित ऐसे जल स्त्रोंतों में पानी की कमी होने पर टैंकरों, नलकूपों या हैण्डपम्पों द्वारा पानी की आपूर्ति करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वन मंत्री ने जल स्त्रोतों के आसपास अवैध शिकार को रोकने के लिए उनकी निरन्तर निगरानी करने और वन सुरक्षा समितियों से इस बारे में लगातार जानकारियां लेने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.