Get Raipur News Enter your email address: -

Employees of Laghuvetan Union delegation on courtesy meet to chief minister

Raipur, June 24, 2009 - Chief Minister Dr Raman Singh at his CM residence Raipur today met delegation led by the Chhattisgarh government Laghuvetan Union Prantadhyksh Mr. Jaydev Shaha which came for courtesy meeting. Parliamentary Secretary Mr. Mahesh Gagdha was also present on the occasion.

Raipur Employee News in Hindi with more details -
लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की

रायपुर, 24 जून 2009 - मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां उनके निवास पर छत्तीसगढ़ शासकीय लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री जयदेव शाहा के नेतृत्व में आये प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री महेश गागड़ा भी उपस्थित थे।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को बस्तर क्षेत्र में पदस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत कार्यरत मितानिनों मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अन्तर्गत कार्यरत रसोइयां श्रमिको की विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का भरोसा प्रतिनिधि मंडल को दिया।

प्रतिनिधि मंडल में लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा, संभागीय अध्यक्ष श्री बृजमोचन देवांगन के अलावा सर्वश्री दिनेश कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव, मारूति कोपवार, विनय मंडल सहित बीजापुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रम्भा, श्रीमती कमला देवी, श्रीमती रीना कुमार, श्रीमती इंदिरा ध्रुव, श्रीमती शशिकला, श्रीमती सुजाता, श्रीमती शांतिदेवी, श्रीमती श्यामा, कु. राधा, कु. सुशीला ठाकुर शामिल थे।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.