Raipur, Chhattisgarh, June 24, 2009 - Women and Child Development Department, Chhattisgarh Government invites applications for three different national awards for extraordinary talented children, individuals doing outstanding work in the area of and institutions and the, people serving with excellence in children's welfare, development and conservation area. The last date to apply for award is 30 June 2009.
Hindi Details -
असाधारण प्रतिभावान बच्चों, व्यक्तियों तथा संस्थाओं को पुरस्कृत करने 30 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित
रायपुर, 24 जून 2009 - महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तीन अलग-अलग राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए असाधारण प्रतिभावान बच्चों से, बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं से और बच्चों के कल्याण, विकास एवं संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले व्यक्तियों से तीन अलग-अलग राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चालू माह की 30 तारीख तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि 'नेशनल चाइल्ड अवार्ड फॉर एक्सेप्शनल एचीवमेंट' पुरस्कार के लिए चार से पन्द्रह वर्ष आयु के ऐसे बच्चे जो शिक्षा, कला, संस्कृति तथा खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल किए हों, वे जिला कलेक्टरों के माध्यम से 30 जून तक आवेदन भेज सकते हैं। इस पुरस्कार योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर एक बच्चे को स्वर्ण पदक, 20 हजार रूपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र और प्रत्येक राज्य से एक बच्चे को रजत पदक, 10 हजार रूपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त कर सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि 'नेशनल अवार्ड फॉर चाइल्ड वेलफेयर' पुरस्कार योजना के तहत बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक चयनित व्यक्ति को एक लाख रूपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र और चयनित संस्था को तीन लाख रूपए नगद एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। उन्होंने ने बताया कि 'राजीव गांधी मानव सेवा अवार्ड फॉर सर्विस टू चिल्ड्रन' पुरस्कार योजना के तहत बच्चों के कल्याण, विकास तथा संरक्षण के क्षेत्र में दस वर्ष से अधिक सेवा करने वाले चयनित तीन व्यक्तियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एक-एक लाख रूपए नगद और प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों के लिए जिला कलेक्टरों के माध्यम से 30 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है।
Comments
Post new comment