Rice Festival (Chaval Utsav) successful implementation program - responsibility to seventy-three officers
Raipur, Jagdalpur rice 7 July 2009 - 73 district level officials have been deployed on duty for the successful implementation of Rice Festival held on 08 July 2009. These officers were assigned tasks and responsibilities of supervision and implementation with full report to the Collector.
Hindi Fair Price Rice Festival News -
उचित मूल्य के दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे अधिकारी
''चावल-उत्सव'' कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिये तिहत्तर अधिकारियों को दी गई जवाबदारी
रायपुर, जगदलपुर 7 जुलाई 2009 ''चावल-उत्सव'' के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय 73 अधिकारियों की डयूटी लगा दी गई है। ये अधिकारी सौंपे गये दायित्व और कार्यों का निरीक्षण एवं क्रियान्वयन के पश्चात पूरी रिपोर्ट कलेक्टर को सौपेंगे। उक्त बाते समयसीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती आर.संगीता न कलेक्टोरेट में 7 जुलाई 2009 को जानकारी दी।
प्रभारी कलेक्टर आर.संगीता ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश शासन के मंशानुसार 8 जुलाई 2009 को पूरे प्रदेश में चावल उत्सव मनाया जा रहा है। इस हेतु अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है कि वे अपने क्षेत्रों मेें जाकर चावल उत्सव के दौरान सुनिश्चित की गई व्यवस्था का अवलोकन करेंगे। चावल उत्सव का आयोजन कर यह बतायें कि अन्त्योदय कार्यक्रम के तहत 1 रूपये में तथा समस्त गरीब परिवार के लोगों को 2 रूपये में 35 किलो चावल दिया जायेगा। राशनकार्डों में श्रेणीवार एक रूपये तथा दो रूपये का सील लगा है कि नहीं यह भी देखने का कार्य करेंग।
कलेक्टर श्रीमती आर. संगीता ने कहा कि लोगों को बताया जाए कि शासन द्वारा अन्त्योदय योजना एंव समस्त गरीबीरेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर राशन मुहैया कराया जा रहा है। जिसका निर्धारित मूल्य एक रूपये और दो रूपया है। मिट्टी तेल का विक्रय निर्धारित शासकीय कीमत से अधिक न हो। अधिकारियों को राशन दुकानों के लिए आवंटन की मात्रा की जानकारी होनी चाहिए वे आवंटन आदेश की प्रति साथ लेकर जायें। निर्धारित मात्रा में उठाव एवं वितरण हो रहा है कि नही यह भी देखें।
विशेष तौर पर अधिकारियों से कलेक्टर ने कहा कि माप-तौल सही है या नहीं बाट का प्रमाणीकरण कराया गया है कि नहीं नाप-तौल विभाग से इस संबंध में जानकारी लें तथा प्रमाणीकरण का कार्य भी करायें।राशन, मिटटी तेल वितरण के साथ ही प्रति, राशनकार्ड नि:शुल्क ''अमृत नमक'' का वितरण किया जाना सुनिश्चित करें। शासकीय उचित मूलय के दुकानों में निरीक्षण पंजी में निरीक्षण कार्यवाही का विवरण अनिवार्यत: लिखा जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम के सरपंच,पंच, वार्ड मेम्बर तथा सचिव अथवा अन्य ग्रामवासी जो उपलब्ध हों साथ लेकर जायें। जिनके समक्ष जांच की कार्यवाही संपादित करें। सेल्समेन का पूरा विवरण कहां रहता है, कहां से आता है उसकी जानकारी भी दिया जाए। निरीक्षण प्रतिवेदन जिला कार्यालय में अनिवार्यत: उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
Comments
Post new comment