Raipur, May 25, 2009 - Chief Minister of Chhattisgarh Dr. Raman Singh has said that in the summer season to feed water to thirsty animals - birds really is a great noble deed.
प्यासे पशु-पक्षियों को पानी पिलाना पुण्य का काम : डॉ. रमन सिंह
रायपुर, 25 मई 2009 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि गर्मी के मौसम में प्यास से बेहाल पशु-पक्षियों को पानी पिलाना सचमुच एक बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। डॉ. सिंह ने आज सवेरे यहां अपने निवास पर मध्यप्रदेश के बालाघाट से आए दल के सदस्यों से चर्चा के दौरान उनके इस अभियान की प्रशंसा करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अभियान दल के सदस्यों के आग्रह पर अपने आवासीय परिसर में पूजा-अर्चना के साथ चिड़ियों को पानी पिलाने के लिए वृक्षों पर मिट्टी के बर्तन लगाकर अभियान की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। डॉ. रमन सिंह ने अभियान दल को बताया कि मेरे सुपुत्र अभिषेक ने भी हाल ही में इस परिसर के एक वृक्ष में मिट्टी के बर्तन बांधकर चिड़ियों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की है। मनुष्य हो या पशु-पक्षी, सबको पानी की जरूरत होती है। डॉ. सिंह ने कहा कि प्यासों को पानी पिलाना हमारी भारतीय संस्कृति में धर्म और पुण्य का कार्य माना जाता है। देश के प्रत्येक नागरिक और प्रत्येक परिवार को इस पुनीत कार्य में भागीदार होना चाहिए। इस दृष्टिकोण से मध्यप्रदेश के बालाघाट से प्रारंभ 'पशु-पक्षी बचाओ-पर्यावरण बचाओ' अभियान वास्तव में सराहनीय और अभिनंदन योग्य है। डॉ. सिंह ने इस अभियान की सफलता के लिए अभियान दल के सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दी।
अभियान के संयोजक श्री शंखपुष्पी महाराज ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने वर्ष 1998 से यह अभियान शुरू किया है। अभियान दल में बालाघाट के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई) के प्रशिक्षणार्थी भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और रायपुर के पूर्व सांसद श्री केयूर भूषण, चित्रकोट (जिला बस्तर) के पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप, समाज सेवी संस्था जूनियर चेम्बर इन्टरनेशनल रायपुर मेट्रो के सर्वश्री संजय अग्रवाल, कैलाश मुरारका, मनीष प्रजापति, ओमप्रकाश राठौर, राकेश पुरी, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, फैजुर रहमान और देवाशीष सरकार भी उपस्थित थे।
Comments
Punya Kamao Pani Pilao
Offer water to greedy thursty get good will god's own grace
Water is life for al creatures every one need water
Post new comment