Financial Regularities Action in Two Nagar Panchayat in Chhattisgarh

Chhattisgarh Two CMO and A Clerk Suspended
Police FIR Against President Plus 6 People
Chhattisgarh Bodri Panchayat e-regularity of 53 Lakhs

Raipur Detailed News in Hindi -
वित्तीय अनियमितता के कारण दो नगर पंचायत अध्यक्षों सहित छह लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर.
दो सी.एम.ओ. और एक लिपिक का निलंबन
बोदरी नगर पंचायत में लगभग 53 लाख रूपए की गड़बड़ी का मामला

रायपुर, 29 मई 2009 - नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत के निर्देश पर राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा बिलासपुर जिले की बोदरी नगर पंचायत में 52 लाख 82 हजार 633 रूपए की आर्थिक अनियमितता के मामले में दो नगर पंचायत अध्यक्षों, तीन मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और एक लिपिक के विरूध्द प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही इनमें से दो मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढंाड ने आज यहां बताया कि बोदरी नगर पंचायत विगत कुछ अर्से से खातों में हेराफेरी किए जाने के प्रकरण की जांच के बाद राज्य शासन द्वारा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री आर.के. उपाध्याय, वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष श्री चेतनदास आहूजा, सेवानिवृत्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रीतम सिंह राठौर, पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री धीरेन्द्र कुमार शर्मा, (वर्तमान में मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत रतनपुर) वर्तमान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मिथिलेश शर्मा तथा सहायक ग्रेड-2 श्री अरूण कुमार झा (वर्तमान में नगर पंचायत तिफरा में पदस्थ) के विरूध्द प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके साथ ही श्री धीरेन्द्र कुमार शर्मा, श्री मिथिलेश शर्मा और श्री अरूण कुमार झा के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान नगर पंचायत बोदरी के खातों में हेराफेरी कर लगभग 53 लाख रूपए की आर्थिक अनियमितता का मामला सामने आया था। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.