Get Raipur News Enter your email address: -

First State Vocational Training Institute in Ambikapur

Central Bank rural self-employment training launched in Polytechnic building

Raipur, Chhattisgarh Ambikapur 07 July 2009, Chhattisgarh state's first self-employment training Institute was inaugurated by Mr. Om Prakash Chaudhary Chief executive officer Ambikapur District Panchayat in the Polytechnique Bhavan.

Raipur Hindi News -
राज्य का प्रथम स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर में
सेन्ट्रल बैंक ग्रागीण स्वरोजगार प्रशिक्षण का शुभारम्भ पॉलीटेक्निक भवन में
रायपुर, अम्बिकापुर 07 जुलाई 2009 छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुभारम्भ सोमवार को पॉलीटेक्निक भवन अम्बिकापुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ओम प्रकाश चौधरी द्वारा किया गया।

सेन्ट्रल बैंक द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार उन्मुख एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रम पर निरंतर प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को 1 से 6 सप्ताह में प्रशिक्षित कर दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा देश में 100 ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में अम्बिकापुर में राज्य का प्रथम स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ हुआ है।

सेन्ट्रल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक भा. सत्यनारायण ने बताया कि जिले में 1 करोड़ की लागत से लगभग 2.5 एकड़ में स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किया जायेगा। सीईओ श्री चौधरी ने शासकीय पॉलीटेक्निक में ग्रामीण युवक-युवतियों एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को बताया कि शासन द्वारा गरीब और जरूरतमन्द व्यक्तियों हेतु अनेक योजनायें संचालित है। स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्ति निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन कर सुविधा एवं जरूरत के अनुसार रोजगार का चयन कर सकते है। उन्होंने कहा कि संकल्पबध्द गरीब व्यक्ति भी सफलता की ऊॅचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के ग्रामीण मंत्रालय द्वारा स्वर्ण जयन्ती रोजगार योजना के अर्न्तगत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ग्रामीण युवकों के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे है। इस योजनार्न्तगत दसवीं फेल अथवा उससे कम पढ़े-लिखे 18 से 35 वर्ष के युवकों हेतु राजमिस्त्री, सरियामिस्त्री, शटरिंग कारपेंटर एवं इलेक्ट्रिकल वायरमैन एवं ड्राइविंग कोर्स हेतु देश के बडे शहरों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। शासन द्वारा सिलाई, कढ़ाई, बुनाई एवं पापड़, मसाला, बड़ी, मोमबत्ती आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा प्रशिक्षित लोगों द्वारा तैयार उत्पादों के विपणन की व्यवस्था भी की जायेगी। लार्सन एण्ड ट्रूबो लिमिटेड द्वारा दिल्ली, मुम्बई, कलकत्ता, अहमदाबाद एवं बंगलौर में आयोजित प्रशिक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण स्थल तक ले जाने की जिम्मेदारी शासन की होगी तथा इच्छुक लोगों को पूरी सहूलियत के साथ प्रशिक्षण स्थल तक पहुॅचाया जायेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवार जिला पंचायत कार्यालय अम्बिकापुर के एस.जी.एस.वाय शाखा में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर अपना नाम नामांकित करा सकते हैं।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.