Raipur, Bilaspur # 7 July 2009, Food, Civil Supplies and Consumer Protection, 20-point implementation Minister Punnulal Mohle Village, on July 8 in Bilaspur district tour and will participate in various programs.
Raipur Hindi Food Minister News -
खाद्य मंत्री श्री मोहले मुगेली में आयोजित चावल महोत्सव में शामिल होंगे
रायपुर, बिलासपुर 7 जुलाई 2009# खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, ग्रामोद्योग, 20-सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री पुन्नूलाल मोहले 8 जुलाई को बिलासपुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे।
वे 8 जुलाई को पूर्वान्ह 8.45 बजे दशरंगपुर से प्रस्थान कर 9 बजे मुंगेली पहुंचेंगे और यहां चावल उत्सव में शामिल होंगे। वे 10.30 बजे मुंगेली से प्रस्थान कर 11.40 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और मगरपारा में आयोजित चावल महोत्सव में शामिल होंगे। श्री मोहले अपरान्ह 1.30 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर 3 बजे जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ पहुंचेंगे और यहां आयोजित चावल महोत्सव में शामिल होंगे। वे 5 बजे पामगढ़ से प्रस्थान कर 6.30 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम बिलासपुर में करेंगे।
Comments
Post new comment