Chhattisgarh Result - CGBSE HSSC and Vocational Exam 2009 Result
CGBSE 12th Class 2009 Exam Result
हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट तथा व्यावसायिक परीक्षा 2009 के नतीजे घोषित
रायपुर, 25 मई 2009 - छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2009 तथा हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा 2009 के परिणाम आज यहां घोषित किए गए। इन दोनों परीक्षाओं का परिणाम क्रमश: 74.37 प्रतिशत तथा 95.16 रहा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री बी.के.एस. रे ने आज पूर्वान्ह 11 बजे मंडल कार्यालय में परिणामों की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनेक सदस्यों सहित वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2009 में एक लाख 63 हजार 555 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से एक लाख 19 हजार 828 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। इसी प्रकार उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं में से 46 हजार 444 प्रथम श्रेणी , 57 हजार 570 द्वितीय तथा 15 हजार 523 तृतीय श्रेणी में पास हुए हैं । हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा में एक हजार 288 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा 2009 में एक हजार 375 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षा वर्ष 2009 में 969 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, एक सौ 73 द्वितीय श्रेणी में तथा पांच परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष श्री रे ने इस अवसर पर बताया कि हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2009 का परिणाम गत वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है। वर्ष 2008 का परीक्षा परिणाम 70.15 प्रतिशत था। हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2009 में 97 हजार 404 छात्रों तथा 66 हजार 151 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।
Comments
poen & privet exam
sir
please send me send of open and privet exam sedult on which
month it will hedl
Post new comment