ITI Tilda-Nevra will accept applications For training upto June 1st 2009
Learn for about 500 educated unemployed
Automotive repairing and electrical work along with many technical training
Raipur, May 15, 2009 - Applications have been invited by Tilda-Nevra industrial training institute (ITI)situated in Raipur district of Chhattisgarh under the capacity development program upto 01June 2009 to impart technical training to educated unemployed in various faculties. The short-term training program for trainees will provide technical training in various employment oriented faculties like two-wheeler and three-wheel vehicle repair, electrical wiring in homes, AC - DC motor Rewinding, repair of household equipment, petrol - diesel engine repair etc. In ITI Tilda – Nevra, educated unemployed youth will be able to receive training in 492 seats in these faculties.
तिल्दा-नेवरा आई.टी.आई. में प्रशिक्षण के लिए एक जून तक लिए जाएंगे आवेदन
लगभग 500 शिक्षित बेरोजगार सीखेंगे ऑटोमोटिव रिपेयरिंग एवं बिजली का काम
रायपुर, 15 मई 2009 - छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की तिल्दा-नेवरा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को विभिन्न संकायों में तकनीकी प्रशिक्षण देने क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत 01 जून 2009 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। लघु अवधि के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं को दोपहिया एवं तीन पहिया वाहनों की मरम्मत, घरों में बिजली की वायरिंग, एसी-डीसी मोटर रिवाईडिंग, घरेलू उपकरणों की मरम्मत, पेट्रोल-डीजल इंजनों की मरम्मत आदि विभिन्न रोजगारमूलक संकायों में तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा। आईटीआई तिल्दा-नेवरा में 492 सीटों पर शिक्षित बेरोजगार युवा इन संकायों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, तिल्दा-नेवरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण के तहत ऑटोमोटिव रिपेयरिंग एवं इलेक्ट्रिकल के ग्यारह पाठयक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन निर्धारित शैक्षणिक अर्हताओं में मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ऑटोमोटिव रिपेयरिंग संकायों के पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवी कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इलेक्ट्रिकल संकाय के पाठयक्रमों में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार प्रवेश ले सकते हैं। इस प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गयी है।
इस प्रशिक्षण के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति तथा महिला आवेदकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रवेश शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
केवल परीक्षा में शामिल होने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, नि:शक्तजन एवं गरीबी रेखा श्रेणी के आवेदकों को परीक्षा उत्तीर्ण करने पर परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण में शामिल सभी प्रशिक्षुओं को निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एन.सी.व्ही.टी.) द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
Comments
Post new comment