Raipur, 08 June 2009 - Chhattisgarh state government under the public distribution system has released to all 18 districts of the state for ration card holder families for the current month of June, 46 thousand 998 quintals of sugar allocation.
Hindi Food Sugar News More Details -
माह जून के लिए लगभग 47 हजार क्विंटल से अधिक शक्कर आवंटन जारी
रायपुर, 08 जून 2009 - छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रदेश के सभी 18 जिलों के राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए चालू माह जून में 46 हजार 998 क्विंटल शक्कर का आवंटन जारी किया गया है।
इसमें कबीरधाम (कवर्धा) जिले के लिए एक हजार 521 क्विंटल,
उत्तर बस्तर (कांकेर) के लिए एक हजार 360 क्विंटल,
कोरबा के लिए एक हजार 360 क्विंटल, कोरिया के लिए एक हजार 360 क्विंटल,
जशपुर के लिए एक हजार 350 क्विंटल,
जांजगीर-चांपा के लिए तीन हजार 36 क्विंटल,
(दक्षिण बस्तर) दंतेवाड़ा के लिए एक हजार 265 क्विंटल,
दुर्ग के लिए पांच हजार 989 क्विंटल, धमतरी के लिए एक हजार 231 क्विंटल,
नारायणपुर के लिए 233 क्विन्टल,
बस्तर (जगदलपुर) के लिए तीन हजार 49 क्विंटल,
बिलासपुर के लिए पांच हजार 287 क्विंटल,
बीजापुर के लिए 479 क्विंटल,
महासमुन्द के लिए दो हजार 232 क्विंटल,
राजनांदगांव के लिए दो हजार 466 क्विंटल,
रायगढ़ के लिए 2 हजार 835 क्विन्टल,
रायपुर के लिए 6 हजार 957 क्विंटल और
सरगुजा जिले के लिए 4 हजार 985 क्विंटल का आवंटन शामिल है।
Comments
Post new comment