Manure - storage and distribution of seeds - Chhattisgarh state-level control room set up to monitor
The entire Kharif and Rabi season control room working
खाद-बीज भण्डारण और वितरण की निगरानी के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
खरीफ एवं रबी के सम्पूर्ण सत्र में कार्यशील रहेगा नियंत्रण कक्ष
रायपुर, 24 जून 2009 - छत्तीसगढ़ में चालू खरीफ मौसम में किसानों को खाद-बीज सहित खेती के लिए सभी जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित कृषि संचालनालय में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी श्री एस.आर. वर्मा सयुक्त संचालक कृषि होंगे। चार सदस्यीय मानिटरिंग टीम में श्री आर.एल. गौतम संयुक्त संचालक कृषि बीज एवं कृषि विकास निगम, श्री ए.बी. आसना संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ कृषि विपणन मंडी बोर्ड और डॉ. सी.एस. रॉय संयुक्त संचालक उद्यान सहायक अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। राज्य शासन के कृषि विभाग द्वारा मंत्रालय से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के माध्यम से खेती किसानी से संबंधित सभी कृषि आदानों जैसे खाद-बीज, दवा, कृषि यंत्र आदि के भण्डारण, वितरण और उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने सतत् निगरानी की जायेगी। यह नियंत्रण कक्ष खरीफ एवं रबी मौसम वर्ष 2009-10 के लिये स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी एवं सहायक अधिकारियों द्वारा आवश्यकतानुसार क्षेत्रों का भ्रमण करके भी किसानों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। किसानों द्वारा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी व सहायक अधिकारियों से दूरभाष पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। प्रभारी अधिकारी श्री एस.आर. वर्मा से उनके कार्यालय दूरभाष क्रमांक 0771-2443763, फैक्स क्रमांक 0771-2442036 तथा मोबाईल नम्बर 9329405858 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सहायक अधिकारी श्री आर.एल. गौतम के कृषि बीज एवं कृषि विकास निगम कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 0771-4212229 तथा मोबाईल नम्बर 9827104280, श्री ए.बी. आसना के छत्तीसगढ़ कृषि विपणन मंडी बोर्ड कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 0771-4240516 तथा मोबाईल नम्बर 9424226547 और डॉ. सी.एस. रॉय के कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 0771-2413915 तथा मोबाईल नम्बर 9826550145 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। खाद बीज की गुणवत्ता नियंत्रण के संबंध में नियंत्रण कक्ष द्वारा संबंधित जिले और विकासखण्ड के निरीक्षक अधिकारी से भी यथासंभव सहायता ली जा सकेगी।
Comments
Post new comment