Raipur, Ambikapur 07 July 2009, Chhattisgarh government additional chief secretary of agriculture and forestry and agricultural production Commissioner on Monday inspected the farmer's activities in Batauli and Lundra Vikaskhand (development block) benefited from the departmental plans.
Raipur Hindi News
अपर मुख्य सचिव कृषि द्वारा लुण्ड्रा एवं बतौली में विभागीय कार्यो का निरीक्षण
लमगांव को बनाये आदर्श कृषि ग्राम
रायपुर, अम्बिकापुर 07 जुलाई 2009 छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव कृषि एवं वन तथा कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा सोमवार को लुण्ड्रा एवं बतौली विकासखण्ड में विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कृषकों के कार्यो का अवलोकन किया गया। अपर सचिव कृषि ने लुण्ड्रा जनपद के लमगॉव निवासी श्री सोन साय द्वारा उत्पादित मक्का, बरबट्टी एवं मिर्च की फसलों का अवलोकन किया तथा किसान से इन फसलों के माध्यम से होने वाली आय के बारे में पूछा।
भ्रमण के दौरान सिलसिला ग्राम के किसानों ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र अम्बिकापुर एवं कृषि विभाग द्वारा मक्का फसल के प्रदर्शन से प्रेरित होकर उन लोगों ने नलकूप खनन कराया तथा मक्का सहित अन्य फसलों की खेती करना प्रारम्भ किया। कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा लमगॉव ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने का सुझाव दिया।
बतौली जनपद के देवरी ग्राम के किसानों ने बताया कि नलकूप खनन एवं पंप प्रतिष्ठापन करके उनके द्वारा खेतों में दो-तीन फसलें ली जा रही हैं। किसानों ने कृषि विभाग द्वारा संचालित नलकूप खनन एवं पंप प्रतिष्ठापन योजना को अपनी आर्थिक उन्नति का महत्वपूर्ण आधार बताया है। इस दौरान सरगुजा व जशपुर जिले के उप संचालक कृषि, अम्बिकापुर के अनुविभागीय कृषि अधिकारी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Comments
Post new comment