Get Raipur News Enter your email address: -

Mega Education Fair 2009 Bilaspur Chhattisgarh India

Education should include the culture, values and sense of morality - Mr. Brijmohan Agrawal

School education minister in Mega Education Fair 2009
TN Channel ETV and daily newspapers Haribhoomi Education Fair CMD College Bilaspur

Mega Education Fair Hindi News with more details -

शिक्षा में शामिल हो संस्कृति, संस्कार और सदाचार का ज्ञान -श्री बृजमोहन अग्रवाल

मेगा एजुकेशन फेयर 2009 में स्कूल शिक्षा मंत्री
टी. व्ही. चैनल ईटीव्ही और दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र सीएमडी महाविद्यालय बिलासपुर एजुकेशन फेयर

रायपुर, 24 जून 2009 - स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा की अवधारणा में संस्कृति ,संस्कार और सदाचार का ज्ञान अनिवार्य रूप से शामिल होना चाहिए। इनके बिना सम्पूर्ण शिक्षा का उद्देश्य पूरा नहीं होता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि युवा इस प्रकार की शिक्षा प्राप्त करके उसे आचरण लाएंगे तभी शिक्षा पूरी होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा से मन, बुध्दि, शरीर और आत्मा का भी विकास होता है।

श्री अग्रवाल संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के सीएमडी महाविद्यालय में टी. व्ही. चैनल ईटीव्ही और दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय एजुकेशन फेयर 2009 को संबोधित कर रहे थे। श्री अग्रवाल ने शिक्षित बेरोजगारों को व्यावसायिक शिक्षा तथा शिक्षा संबंधी मार्गदर्शन के लिए ईटीव्ही और हरिभूमि द्वारा आयोजित एजुकेशन फेयर को उपयोगी बताया और उनके प्रयासों की सराहना की। श्री अग्रवाल ने 'एजुकेशन फेयर' स्थल में लगे स्टालों का अवलोकन भी किया

एजुकेशन फेयर में युवकों को मुख्य रूप से व्यावसायिक शिक्षा के संबंध में उचित मार्गदर्शन मिला। प्रदेश भर से आयी शिक्षण संस्थाओं द्वारा युवकों को उनकी रूचि के मुताबिक उच्च शिक्षा के बारे में परामर्श दिया गया। इस अवसर पर सीएमडी महाविद्यालय के चेयर मेन श्री संजय दुबे, हरिभूमि समाचार पत्र के एजीएम श्री प्रियंक सिंह, परिहार, ईटीव्ही के श्री शाहा, श्री मनोज सिंह बघेल, श्री राजेश पांडे सहित ईटीव्ही और हरिभूमि परिवार के सदस्य तथा गणमान्य नागरिक छात्र-छात्राएं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.
Type the characters you see in this picture. (verify using audio)
Type the characters you see in the picture above; if you can't read them, submit the form and a new image will be generated. Not case sensitive.