India Central Government Team praises Mitanin - Chhattisgarh Mitanin Program - Mitanin means a woman friend or lady friend. Popular radio programme “Kahat Hai Mitanin" (Mitanin Says) is literaly considered friendly advice in Chhattisgarh Rural Population.
Raipur News Hindi More Detials - केन्द्रीय दल ने मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा की
योजनाओं के क्रियान्वयन की मानीटरिंग और निचले स्तर पर समन्वय बनाने पर जोर
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य के अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
रायपुर, 29 मई 2009 - केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली से आए अधिकारियों के दल ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत मानीटरिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य जिला और उप स्वास्थ्य केन्द्रों के बीच समन्वय बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने दूरस्थ अंचलों में तैनात मितानिनों की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में भी उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव श्री अजय पाण्डे इस अवसर पर उपस्थित थे।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निदेशक श्री प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि उनके दल ने जिलों के भ्रमण के दौरान मितानिनों के कार्यों को नजदीक से देखा। मितानिनों का कार्य निसंदेह प्रशंसनीय है। राज्य के विशेष सचिव स्वास्थ्य श्री अजय पाण्डे ने केन्द्रीय दल को बताया कि छत्तीसगढ़ में शिशु और मातृ मृत्यु दर में जो कमी आई है, उसमें मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मितानिनों के कारण राज्य में संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढ़ा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निदेशक श्री श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल राजनांदगांव और कोरबा की व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। उन्होंने स्वास्थ्य पोषण दिवस और शिशु संरक्षण माह के दौरान स्वास्थ्य अमले द्वारा किए जा रहे कार्यों को संतोषजनक बताया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केन्द्रीय दल के भ्रमण के दौरान उपस्वास्थ्य केन्द्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों के बीच समन्वय की कमी देखी गई। निचले स्तर पर विभिन्न योजनाओं की गाईडलाईन स्पष्ट नहीं देखे गए। इसमें सुधार की जरूरत है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टर और नर्स की कमी देखी गई। इन केन्द्रों में नर्स और डॉक्टरों की पदस्थापना के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। राज्य के विशेष सचिव श्री अजय पाण्डे ने बताया कि डॉक्टरों की भर्ती की कार्रवाई की जा रही है। नर्सों की संख्या बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। केन्द्रीय दल के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया।
बैठक में केन्द्रीय दल के डॉ. अनिल कुमार, डॉ. एस.के. सिकदर, श्री डी.पी.एस. चौहान, डॉ. बैजेन्द्र सिंह, डॉ. विक्रम राजन, यूरोपियन कमीशन की यूते सचुमानन, सुश्री उवर्सी चन्द्रा, डॉ. गीता राना, डॉ. रविश बहल और डॉ. पी.आर. देव उपस्थित थे। बैठक में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रमोद सिंह, संचालक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. बी.एस. सार्वा, संचालक, राज्य स्वास्थ्य संसाधन केन्द्र डॉ. एन्थोनी और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Comments
Post new comment