Medikated Mosquito Net given to BPL Families
Provision of 12 Crore Rupees
Raipur Detailed News in Hindi -
बीपीएल परिवारों को मिलेगी ''मेडिकेटेड'' मच्छरदानी - बारह करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान
बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र. आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक में मुख्यमंत्री डॉ.रमनसिंह द्वारा यह बताया गया कि बस्तर अंचल के बीपीएल परिवारों को ''मेडिकेटेड'' मच्छरदानियां वितरित की जाएगी। मलेरिया रोग से बचाव के लिए किए जाने वाले सतत उपायों के तहत ही यह मच्छरदानियां भी पात्र परिवारों को शीघ्र वितरित किए जाने की जानकारी दी गयी है। बैठक में बताया गया कि इसके लिए 12 करोड़ रूपए की राशि का प्रावधान सुनिश्चित किया गया है। आगामी 3 माह के भीतर पात्र परिवारों को उक्त मच्छरदानियां वितरित कर दी जाएगी।
Comments
Post new comment